Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • नवरात्रि के पहले दिन माता के पूजन को दुर्गा मंदिरों व सिद्धपीठों में पहुंचे श्रद्धालु
  • टिहरी

नवरात्रि के पहले दिन माता के पूजन को दुर्गा मंदिरों व सिद्धपीठों में पहुंचे श्रद्धालु

RNS INDIA NEWS 22/09/2025
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)। नवरात्रि के पहले दिन मां दुर्गा के शैलपुत्री स्वरूप की पूजा स्थानीय मंदिरों में धूमधाम से की गई। शारदीय नवरात्र की शुरुआत सिद्धपीठ चंद्रवदनी सहित अन्य शक्ति पीठों पर कलश स्थापना व हरियाली के लिए जौ डालकर हुई। प्रथम दिन माता के शैलपुत्री स्वरूप का पूजन हुआ। बड़ी संख्या श्रद्धालु माता के पूजन दर्शन को पहुंचे। घरों में भी सुख समृद्धि के लिए माँ का पूजन कर कलश स्थापना की गयी। दुर्गा सप्तसती पाठ की भी अनेक स्थानों पर शुरुआत हुई।
सिद्धपीठ चंद्रवदनी में मुख्य पुजारी पं शिव प्रसाद भट्ट, पं भूपति भट्ट व पुरोहित आचार्य आशीष सेमल्टी द्वारा विश्व शांति व समृद्धि के लिए देवी मंत्रों के साथ शुभ मुहूर्त पर कलश स्थापना की गयी व परम्परानुसार श्रद्धालुओ द्वारा घरों से लाई गई जौ को हरियाली के लिए डाला गया। पुजारगांव वासी लोक वादक अनिल दास, रमेश दास, उत्तम दास, भग्गू दास ने दुर्गा स्तुति व जागर से नौरता मंडयान की शुरुआत की। श्री चन्द्रबदनी मंदिर प्रबंधक आनंद भट्ट, कोषाध्यक्ष हरीश भट्ट सहित बड़ी संख्या में यहां श्रद्धालु मौजूद रहे।
वहीं देवप्रयाग नगर स्थित भुवनेश्वरी देवी, माता मंगला, चाका क्षेत्र में करणादेवी ,भरपूर में चमराड़ा देवी आदि मंदिरों में भी घट स्थापना के साथ नवरात्रि पूजन का शुभारंभ हुआ। अलकनंदा भागीरथी के संगम पर तड़के से ही विभिन्न क्षेत्रों से ढोल-नगाड़ों के साथ देव डोलियां व निशान लेकर श्रद्धालु पहुंचे थे। कई श्रद्धालुओं पर यहां देवी भी अवतरित हुई।
दूसरी और जिला मुख्याल नई टिहरी के दुर्गा मंदिर में भी सुबह से श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। मां दुर्गा की पूजा करते हुए लोगों ने माता को विभिन्न प्रकार के वस्त्र व श्रृंगार सामग्री भेंट की और माता से विश्व कल्याण की कामना को स्तुति की।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पॉक्सो एक्ट के आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे में किया गिरफ्तार
Next: वृद्धावस्था पेंशन निकालने बैंक पहुंचा फरार आरोपी, चढ़ा पुलिस के हत्थे

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

मुख्य सचिव के फ्लीट वाहन ने कार को मारी टक्कर, लोगों का हंगामा, चालक को गिरफ्तार करने की मांग

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.