Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नवरात्रि के चौथे दिन हुई माँ कूष्मांडा की पूजा-अर्चना
  • देहरादून

नवरात्रि के चौथे दिन हुई माँ कूष्मांडा की पूजा-अर्चना

RNS INDIA NEWS 29/09/2022
rns featured image new

विकासनगर। शारदीय नवरात्रि के चौथे दिन पछुवादून में भक्तों ने माता के चौथे स्वरूप कूष्मांडा की पूजा अर्चना कर परिवार की खुशहाली की मन्नतें मांगी। माता के मंदिरों में सुबह से भजन, कीर्तन का दौर चलता रहा। घरों में भक्तों ने दुर्गा सप्तशती के चौथे अध्याय का पाठ किया। गुरुवार को काली माता मंदिर कालसी, डाकपत्थर, भोजावाला, काली माता मंदिर अस्पताल रोड हरबर्टपुर, सहसपुर, सेलाकुई, झाझरा स्थित देवी मंदिरों और घरों में माता के भक्तों सप्तसती का पाठ कर देवी मां का गुणगान किया। भक्तों ने माता के भजन गाकर कूष्मांडा का आशीर्वाद लिया। बताया कि मां कूष्मांडा भक्तों को सिखाती है कि परिस्थिति कोई भी हो, किंतु हमें उनसे विचलित होने की बजाय हंसते हुए जीना चाहिए, तभी हम उन पर विजय पा सकते हैं। मां कूष्मांडा के बारे में मान्यता है कि वे अपनी हंसी से ब्रह्मांड को उत्पन्न करती हैं। जिसका मर्म है कि प्रसन्न और शांतचित्त रहने से ही हमारे भीतर सृजनात्मक शक्ति प्रबल होती है। मां कूष्मांडा का ध्यान हमारे भीतर की जीवनी शक्ति को बढ़ाता है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: फ्री कोचिंग के लिए 62 छात्रों ने लिया प्रवेश
Next: आरएसएस नेता की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन

Related Post

CM dhami image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की ₹ 10.08 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं
  • राशिफल 21 जून
  • उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी
  • एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच
  • नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई
  • दुगड्डा-चौकी मार्ग के डामरीकरण पर उठे सवाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.