Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • नवनियुक्त हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष संजू नारंग का आप कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
  • हरिद्वार

नवनियुक्त हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष संजू नारंग का आप कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

RNS INDIA NEWS 26/06/2022
rns featured image new

हरिद्वार। आम आदमी पार्टी के ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष बनाए जाने पर संजू नारंग का पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने फूलमालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश शर्मा ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष नियुक्त किए गए संजू नारंग पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता हैं। अपनी जिम्मेंदारियों को समझते हुए वे पार्टी को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे। नरेश शर्मा ने कहा कि पूरे प्रदेश में पार्टी संगठन विस्तार का कार्य बड़ी तेजी से चल रहा है। जल्द ही पूरे प्रदेश में जिला स्तर से लेकर विधानसभा स्तर तक कार्यकरिणी गठित कर दी जाएगी। पार्टी आगामी जिला पंचायत चुनाव पूरी मजबूती से लड़ेगी। कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर चुनाव की तैयारियों में जुट जाना चाहिए।  उन्होंने मुख्यमंत्री के जिला स्तर के दौरों पर सवाल उठाते हुए कहा कि बेहतर होता कि मुख्यमंत्री प्रदेश के बढ़ते कर्ज को कम करने का प्रयास करते। उनके साप्ताहिक जिला प्रवास से कुछ होने वाला नही, बल्कि प्रदेश के राजकोष पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। विधानसभा अध्यक्ष ग्रामीण संजू नारंग ने कहा कि पार्टी संगठन द्वारा जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गयी है। उसका पूरी निष्ठा से पालन करते हुए सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर हरिद्वार ग्रामीण में पार्टी को मजबूत बनाएंगे। जल्द ही सबकी सहमति से विधानसभा कार्यकरिणी की घोषणा की जाएगी। इस अवसर पर खालिद हसन, संदीप झाबरी, अंशल शर्मा, मोतिन अब्बासी, कुलदीप शर्मा, रविंद्र शर्मा, शमीम अंसारी आदि सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आईएसबीटी के पास एटीएम क्षतिग्रस्त कर चोरी की कोशिश
Next: पत्रकारों ने किया मुख्यमंत्री का स्वागत

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

धर्म की आड़ में लोगों को गुमराह करने के आरोप में 21 लोग पकड़े

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
  • अल्मोड़ा में यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तरीय पुनर्परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न
  • राजस्थान का तीर्थयात्री भागीरथी नदी में बहा, तलाश जारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.