Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • नवजोत सिंह सिद्धू को बनाया जा सकता है पंजाब का उपमुख्यमंत्री!
  • राष्ट्रीय

नवजोत सिंह सिद्धू को बनाया जा सकता है पंजाब का उपमुख्यमंत्री!

RNS INDIA NEWS 18/03/2021
rns featured image new

कांग्रेस ने चुनावों के लिए बनाई अहम रणनीति

चंडीगढ़ (आरएनएस)। कांग्रेस के दिग्गज नेता और अमरिंदर सिंह सरकार में मंत्री रहे नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब का उपमुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह बुधवार को नवजोत सिंह सिद्धू के साथ लंच करने वाले हैं। इस मुलाकात को लेकर सियासी गलियारों में अटकलें तेज हैं कि सिद्धू को अहम जिम्मेदारी देकर कांग्रेस पंजाब के असंतुष्ट नेताओं को शांत किया जा सकता है।
उपमुख्यमंत्री के तौर पर नवजोत सिंह सिद्धू कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ मिलकर अच्छा काम करेंगे। पंजाब में अमरिंदर सिंह कांग्रेस के चेहरे होंगे क्योंकि पार्टी प्रदेश इकाई में चुनाव से पहले कोई भी अशांति नहीं चाहती है।
कांग्रेस की नईयां होगी पार
प्राप्त जानकारी के मुताबिक अमरिंदर सिंह सरकार के सिद्धू जब अलग हुए थे तभी से कांग्रेस पदाधिकारी नवजोत सिंह सिद्धू को मनाने में लगे हुए हैं। इसके अलावा सिद्धू के पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी के साथ बेहतर संबंध हैं और माना जा रहा है कि सिद्धू ही एकमात्र कड़ी हैं जिन्हें बड़ा पद देकर प्रदेश में पार्टी के भीतर की अस्थिरता को समाप्त किया जा सकता है।
एक और प्रदेश नहीं गंवाना चाहेगी कांग्रेस
मध्य प्रदेश में जो कुछ भी हुआ उसको देखने के बाद तो कांग्रेस एक और प्रदेश गंवाने की स्थिति में नहीं है। हालांकि राजस्थान में भी सरकार गिरते-गिरते बची थी। पंजाब में ऐसी स्थिति तो नहीं है लेकिन आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का वोट बैंक कहीं प्रभावित न हो जाए इसको लेकर पार्टी चितिंत है। ऐसे में वह सिद्धू को उपमुख्यमंत्री बनाकर प्रदेश की स्थित को बेहतर करने की कोशिश करेंगे।
सिद्धू के जाने का डर !
राहुल गांधी के सबसे खास मित्रों में शामिल ज्योतिरादित्य सिंधिया पार्टी में अनदेखी होने के चलते कांग्रेस का साथ छोडक़र अपनी दादी और बुआ की पार्टी भाजपा में शामिल हो गए। जिसके चलते कांग्रेस की कमलनाथ के नेतृत्व वाली मध्य प्रदेश सरकार गिर गई। ऐसे में पार्टी दोबारा इस गलती को नहीं दोहराना चाहती है क्योंकि सिद्धू अगर किसी प्रतिद्वंद्वी के साथ गठजोड़ करते हैं या फिर शामिल हो जाते हैं तो वह कांग्रेस को बहुत ज्यादा नुकसान पहुंचा सकते हैं।
कहा यह भी जा रहा है कि पंजाब की दूसरी बड़ी पार्टियों की कोशिश रहेगी कि किसान आंदोलन की वजह से उनकी छवि को जो नुकसान पहुंचा है उसे वह सिद्धू को अपनी पार्टी में शामिल कराकर कुछ हद तक कम कर सकें और यह संदेश दे सकें कि कांग्रेस जो कुछ कर रही है वह सही नहीं है। आपको बता दें कि पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने सिद्धू को धुंआधार स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल किया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अदालत के फर्जी दस्तावेज बनाकर फायदा उठाना गंभीर अपराध : सुप्रीम कोर्ट
Next: बिजली गिरने से पिता की मौत, पुत्र गंभीर

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

बॉयफ्रेंड को घर बुलाया और फिर कुल्हाड़ी से काट डाली गर्दन, हाथ-पैर और मुंह भी बांधा

RNS INDIA NEWS 06/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल में किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या, भीड़ की पिटाई से संदिग्ध की भी मौत

RNS INDIA NEWS 05/07/2026 0
Rain
  • राष्ट्रीय

देशभर में सक्रिय हुआ मानसून, कई राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 04/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • औद्योगिक हैंप की लाइसेंस व्यवस्था फिर लागू करने की मांग
  • बहुउद्देशीय शिविर में नौ शिकायतों का मौके पर निस्तारण
  • कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने मत्स्य पालकों से किया संवाद, बांटे अनुदान के चैक
  • ट्रांसमिशन लाइन परियोजना में अनियमितता का आरोप
  • मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के चयन ट्रायल का कार्यक्रम तय, 500 खिलाड़ियों का होगा चयन
  • खुटकुनी भैरव मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षा व्यवस्था हुई मजबूत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.