Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • नवजात की मौत पर कार्यवाही को लेकर कोतवाली पहुंचे परिजन
  • ऊधम सिंह नगर

नवजात की मौत पर कार्यवाही को लेकर कोतवाली पहुंचे परिजन

RNS INDIA NEWS 12/12/2025
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। टीका लगाने से नवजात की मौत का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग को लेकर शुक्रवार को परिजन कोतवाली पहुंचे और धरना दे दिया। कोतवाल सुंदरम शर्मा से वार्ता के बाद परिजन वापस लौट गए। नगर के वार्ड नंबर 6 निवासी राकेश कुमार ने बताया कि 27 सितंबर को उनकी बहू कंचन ने पुत्र को जन्म दिया था। 12 नवंबर को उपजिला अस्पताल सितारगंज में तैनात एएनएम ने उसके पोते को चार टीके लगाए थे। टीका लगाने के दिन से ही पोते की तबीयत खराब हो गई थी। आरोप लगाया कि टीका लगाने वाली जगह से उसे अधिक रक्तस्राव हो रहा था। इसके बाद 18 नवंबर को उसे रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां और एनआईसीयू में उसका इलाज चल रहा था। वहीं टीकाकरण के 10 दिन बाद रविवार को उसकी मौत हो गई थी। वहीं स्वास्थ्य विभाग की जांच में परिजन संतुष्ट नहीं दिखे। शुक्रवार की सुबह परिजन कोतवाली गेट पर धरने में बैठ गए। कोतवाल ने परिजनों से वार्ता कर बताया कि पुलिस मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करती है। यदि परिजन जांच रिपोर्ट से संतुष्ट नहीं है तो उच्चाधिकारियों से वार्ता करें। इधर, अविनाश वाल्मीकि ने बताया कि परिजनों ने डीएम से मिलकर पुन: जांच की मांग करने का निर्णय लिया है। यहां मनोज वाल्मीकि, राजकुमार वाल्मीकि, राहुल वाल्मीकि, चंद्रपाल वाल्मीकि, सोमपाल वाल्मीकि, सोनी देवी, तारा देवी, नीतू देवी, जावित्री देवी, रोजी देवी, हरीश वाल्मीकि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जवानों की परेड दक्षता जांचने पहुंचे एसएसपी
Next: कर्मियों पर लेटलतीफी हावी, सीडीओ के निरीक्षण में आठ गैरहाजिर मिले

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सिडकुल चौराहे पर अमोनिया गैस रिसाव, फायर टीम ने टाला बड़ा हादसा

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
  • सिडकुल चौराहे पर अमोनिया गैस रिसाव, फायर टीम ने टाला बड़ा हादसा
  • रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा
  • जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.