Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • नौलों के संरक्षण की मुहिम में जुटे पार्षद, पांडेखोला में हुआ सफाई अभियान
  • अल्मोड़ा

नौलों के संरक्षण की मुहिम में जुटे पार्षद, पांडेखोला में हुआ सफाई अभियान

RNS INDIA NEWS 23/06/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा नगर में विलुप्त हो रही पारंपरिक जलसंरचना ‘नौलों’ के संरक्षण और संवर्धन की मुहिम अब स्थानीय पार्षदों और युवाओं के नेतृत्व में गति पकड़ रही है। इसी क्रम में रविवार को पार्षद अमित साह मोनू के नेतृत्व में पांडेखोला बाईपास के नीचे स्थित नौले की सफाई की गई। पार्षद अमित साह ने बताया कि नगर में कभी सैकड़ों की संख्या में नौले हुआ करते थे, जो न केवल शुद्ध पेयजल का प्रमुख स्रोत थे, बल्कि सांस्कृतिक और धार्मिक दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण रहे हैं। लेकिन समय के साथ इनमें से अधिकांश लुप्त हो चुके हैं। वर्तमान में जो नौले शेष बचे हैं, उन्हें संरक्षित कर भावी पीढ़ियों को विरासत के रूप में सौंपना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि सप्ताह में एक दिन किसी एक नौले की सफाई कर उसे संरक्षित करने का अभियान शुरू किया गया है, जो आगे भी लगातार जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि बारिश के मौसम में जब जल आपूर्ति बाधित होती है, तब नगरवासी इन्हीं नौलों से पानी लेते हैं, जिससे इनकी उपयोगिता और प्रासंगिकता और अधिक बढ़ जाती है। पार्षद ने यह भी कहा कि हिंदू धर्म में मृत्यु उपरांत होने वाले 12 दिन के क्रियाकर्म भी परंपरागत रूप से इन्हीं नौलों में होते हैं, इसलिए इनका साफ-सुथरा और सुरक्षित रहना धार्मिक दृष्टिकोण से भी अत्यावश्यक है। हिसालु संस्था के कृष्णा सिंह ने कहा कि प्रकृति द्वारा प्रदत्त जल स्रोतों का संरक्षण जल संकट से निपटने का एक व्यवहारिक समाधान है। उन्होंने नौलों को स्वच्छ और जीवित रखने को प्रत्येक नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी बताया। यहाँ सफाई कार्यक्रम में पार्षद अमित साह, कृष्णा सिंह, सतीश उपाध्याय, उमेश नयाल, अनुनय पांडे और अतुल पांडे सहित कई स्थानीय लोग उपस्थित रहे। स्थानीय निवासियों की सहभागिता के साथ यह अभियान पारंपरिक जलधरोहरों को बचाने की दिशा में एक सकारात्मक पहल मानी जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 23 जून
Next: आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम जगन रेड्डी के काफिले से कुचलकर पार्टी कार्यकर्ता की मौत, एफआईआर दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.