Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • नौकरी लगवाने के नाम पर सवा लाख की ठगी
  • ऊधम सिंह नगर

नौकरी लगवाने के नाम पर सवा लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 15/07/2021
rns featured image new

काशीपुर। खुद को इंटर कॉलेज का सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य बताकर कॉलेज में लिपिक की नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक व्यक्ति ने एक लाख 20 हजार रुपये की ठगी कर ली। बेरोजगार युवक ने पुलिस को तहरीर दी है। मोहल्ला नत्था सिंह निवासी गजराम सिंह पुत्र महेंद्र सिंह ने कहा कि वह एक बेरोजगार युवक है। एक वर्ष पूर्व मेन बाजार गंदा नाले के पास निवासी एक व्यक्ति ने उससे कहा कि वह जिला बिजनौर के इंटर कॉलेज से सेवानिवृत्त हुआ है। वहां पर एक लिपिक की मौत हो गई है। इसलिए जगह खाली है। उसने उससे डेढ़ लाख रुपये की मांग की। इस पर उसने किसी से ब्याज पर लेकर 120 लाख रुपये और अपनी पढ़ाई के सभी प्रमाण पत्र उसे दे दिए। छह महीने बीतने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। नौकरी नहीं लगी तो युवक ने उससे अपनी रकम मांगी। आरोप है कि सेवानिवृत कर्मी ने उसे रकम देने से इंकार करते हुए जान से मारने की धमकी एवं गालिया दी। कोतवाल जेएस देउपा ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 15 जुलाई
Next: 16 ग्राम स्मैक के साथ चार युवक गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में एसआई मुकेश ने जीता रजत पदक

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

मंत्री बहुगुणा ने श्रमिकों के साथ जमीन पर बैठकर सुनीं समस्याएं

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.