Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नौकर के दस्तावेजों पर शराब ठेका लेकर नहीं चुकाया अधिभार
  • देहरादून

नौकर के दस्तावेजों पर शराब ठेका लेकर नहीं चुकाया अधिभार

RNS INDIA NEWS 31/03/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। नौकर के नाम पर शराब ठेका आवंटित हुआ तो आरोपी ने उसके मकान के दस्तावेज सिक्योरिटी के तौर पर जमा कर दिए। इसके बाद ठेके का संचालन करते हुए उसका अधिभार आबकारी विभाग को नहीं चुकाया। रिकवरी कटी तो पीड़ित ने अपना पैतृक मकान बेचकर ठेके का बकाया अधिभार जमा किया। आरोपी शराब कारोबारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पटेलनगर थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। धोखाधड़ी को लेकर सुबोध मैठाणी निवासी डी ब्लॉक, मधुर विहार, बंजारावाला ने एसएसपी कार्यालय में तहरीर दी। कहा वह शराब कारोबारी लक्ष्मीद्र कुमार बक्शी निवासी इंदरबाबा मार्ग जाखन के यहां पिछले करीब 15 साल से नौकरी कर रहे थे। साल 2018-19 में लक्ष्मीद्र कुमार ने सुबोध के नाम से शराब ठेका लेने को लॉटरी में पर्ची डाली। इस दौरान रतनपुर, शिमला बाईपास स्थित अंग्रेजी शराब का ठेका आवंटित हुआ। लक्ष्मीद्र कुमार ने पीड़ित सुबोध के पैतृक मकान के दस्तावेज आबकारी विभाग को गारंटी के तौर पर जमा किए और ठेके का संचालन करने लगे। आरोप है कि उन्होंने ठेके का अधिभार नहीं चुकाया। 21 अगस्त 2020 को पीड़ित के घर तहसील की टीम 74.97 लाख रुपये वसूली करने पहुंची। पीड़ित ने आरोपी लक्ष्मीद्र कुमार से बता की। आरोप है कि उन्होंने पूरी रकम चुकाने का झांसा देते हुए पीड़ित को एक चेक दिया। बैंक में लगाया तो वह बाउंस हो गया। इसके बाद पीड़ित ने अपना पैतृक मकान बेचकर राजस्व विभाग को रिकवरी राशि भरी। आरोप है कि लक्ष्मीद्र इसके बाद पीड़ित को चक्कर कटाने लगे और अपने घर में उनकी इंट्री भी बंद कर दी। इंस्पेक्टर पटेलनगर केके लुंठी ने बताया कि पीड़ित की एसएसपी कार्यालय में दी गई तहरीर पर आरोपी लक्ष्मीद्र के खिलाफ धोखाधड़ी और अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस साक्ष्य जुटाकर आरोपों की जांच कर रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कैबिनेट मंत्री ने जाखन बाजार में टिहरी प्रत्याशी के लिए मांगे वोट
Next: महेंद्र भट्ट के नेतृत्व में द्वाराहाट में भाजपा की बैठक आयोजित

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शराब पीने से टोकने पर दो युवकों पर फायर झोंके

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

म्यूंडा गांव में खड्ड के उफान से तबाही, खेत, रास्ते और छानियों को भारी नुकसान

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून
  • पौड़ी

स्कूलों में अनिवार्य होंगी एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड इकाइयां: धन सिंह रावत

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 06 जून
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर दण्डेश्वर मंदिर परिसर में आयोजित हुआ हरित योग कार्यक्रम
  • सल्ट में विवाहिता की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार, दहेज उत्पीड़न का भी मामला दर्ज
  • भालू से भिड़ कर सरोप सिंह ने बचाई जान, हाथ और सिर पर गंभीर घाव
  • भाजपा लमगड़ा मंडल की बैठक में संगठन सुदृढ़ीकरण पर जोर
  • सेंचुरी पेपर मिल ने ढ़ाई करोड़ पौधे लगाने का रखा लक्ष्य
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.