Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • नेशनल हाईवे पर जाम में जूझते रहे यात्री
  • हरिद्वार

नेशनल हाईवे पर जाम में जूझते रहे यात्री

RNS INDIA NEWS 12/02/2022
rns featured image new

रुड़की। राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को जाम की स्थिति बनी रही। तीन किलोमीटर लंबा जाम लगा रहा। इससे यात्री और मालवाहक वाहन गुड मंडी से लेकर कोतवाली तक जाम में फंसे रहे। मंगलौर नगर क्षेत्र में हाईवे पर लगातार जाम की स्थिति बनी रहती है। इससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। नगर क्षेत्र में सर्विस लेन का निर्माण पहले ही किया जा चुका है, लेकिन रखरखाव नहीं होने के कारण उसका प्रयोग नहीं हो पा रहा है। यदि सर्विस लेन सही से चालू हो और उसका रखरखाव ठीक प्रकार से रहे तो हाईवे पर जाम की स्थिति से लोगों को नहीं जूझना होगा। लंढौरा-मंगलौर मार्ग से आने वाला यातायात जब हाईवे पर आता है या फिर हाईवे से जाता है उस समय भी रोडवेज बस स्टैंड के बाहर जबरदस्त जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। जाम से निपटने के लिए यहां कोई व्यवस्था नहीं है। शनिवार को रोडवेज बस स्टैंड के बाहर लगे जाम ने हाईवे पर यातायात व्यवस्था को पटरी से उतार दिया। लंढौरा स्थित औद्योगिक इकाइयों से आने वाले बड़े मालवाहक वाहन जब हाईवे पर पहुंचे तब जाम की स्थिति उत्पन्न होती है। शनिवार को जब कुछ गन्ने की ट्रालियां तथा अन्य वाहन हाईवे पर पहुंचे तो अचानक हाईवे जाम हो गया। इसके चलते गुड़ मंडी से लेकर मंगलौर कोतवाली तक दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। जाम से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में कोरोना के 447 केस, 2 मौत
Next: गंगनहर से बरामद हुआ महिला का शव

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जून
  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.