Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • नेशनल बॉक्सिंग में भारी पड़े उत्तराखंड, दिल्ली, लद्दाख के मुक्केबाज
  • नैनीताल

नेशनल बॉक्सिंग में भारी पड़े उत्तराखंड, दिल्ली, लद्दाख के मुक्केबाज

RNS INDIA NEWS 30/10/2025
rns featured image new

नैनीताल(आरएनएस)।  नैनीताल के ऐतिहासिक डीएसए मैदान में गुरुवार से महिला आमंत्रण राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता शुरू हो गई है। बादलों और कोहरे के बीच पहले दिन खेले गए 23 मुकाबलों में उत्तराखंड, लद्दाख, आंध्र प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा के मुक्केबाज प्रतिद्वंद्वियों पर भारी पड़े। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि डीएम ललित मोहन रयाल ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर किया। जिला प्रशासन, खेल विभाग और उत्तराखंड बॉक्सिंग एसोसिएशन की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में 11 राज्यों के करीब 110 मुक्केबाज प्रतिभाग कर रहे हैं। 45 से 48 किग्रा भार वर्ग में पहले मुकाबले में उत्तराखंड की कृतिका ने पंजाब की कशिश को हराया। 48 से 51 किलोग्राम भार वर्ग में लद्दाख की कुल्सुमा ने पंजाब की हर्षिता को शिकस्त दी। इसके अलावा 51 से 54 किग्रा भार वर्ग में आंध्र प्रदेश की मेहरुनिसा बेगम, 57 से 61 किग्रा भार वर्ग में दिल्ली की ज्योति और चंडीगढ़ की हर्षिता ने मुकाबला जीता। 57 से 60 किग्रा भार वर्ग में उत्तराखंड की निकिता चंद ने सीआईएसएफ की जौनी को हराया। 60 से 65 किग्रा भार वर्ग में जम्पाना और हरियाणा की तनीषा ने मुकाबला जीता। इस मौके पर मुखर्जी निर्वाण, गोपाल सिंह खोलिया, नवीन टम्टा, डॉ. जितेंद्र कुमार शर्मा, कैप्टन गिरधारी सिंह, जोगेंद्र सौन, नीरज भट्ट, देवेंद्र जीना, जोगेंद्र सिंह बोरा, अश्विनी थापा, तुषार जायसवाल, अजय कुमार, भगवत रावत, पुष्पा दरम्वाल, धर्मेंद्र बोरा, विनोद तिवारी, कमल जगाती आदि रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ताकुला क्षेत्र में विधिक सेवा प्राधिकरण ने लगाए जागरूकता शिविर
Next: 216 ग्राम अफीम के साथ बदायूं का युवक गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • मासिक अपराध गोष्ठी में साइबर अपराध, यातायात और आपदा प्रबंधन पर फोकस
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
  • विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : भरत सिंह चौधरी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.