Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • 216 ग्राम अफीम के साथ बदायूं का युवक गिरफ्तार
  • हरिद्वार

216 ग्राम अफीम के साथ बदायूं का युवक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 30/10/2025
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)।  लक्सर कस्बा चौकी की पुलिस ने रेलवे स्टेशन के पास से बीती रात गश्त करते हुए बदायूं के युवक को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 216 ग्राम अफीम बरामद हुई है। पूछताछ के बाद पुलिस ने कुल तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। गिरफ्तार युवक को जेल भेज दिया गया है। बुधवार रात को लक्सर कोतवाली की कस्बा चौकी प्रभारी एसआई विपिन कुमार सिपाही राजपाल सिंह व रियाज अली के साथ नगर में गश्त कर रहे थे। इस दौरान रेलवे स्टेशन के पंप हाउस – 7 के पास उन्हें एक संदिग्ध युवक खड़ा दिखा। पुलिस ने उसे बुलाया, तो वह भागने लगा। इस पर उन्होंने पीछा करके उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम अजय पुत्र श्रीपाल निवासी ग्राम बिहारी गोरिया थाना कुमरगांव जिला बदायूं उत्तर प्रदेश बताया। तलाशी में उसके पास से 216 ग्राम अफीम बरामद हई। इस पर पुलिस उसे गिरफ्तार करके कोतवाली ले आई। पूछताछ में उसने बताया बदायूं के बिनावर थाना क्षेत्र के दुरीजीत गांव में उसकी बुआ है। इस गांव के धर्मेंद्र का गांव में क्लिनिक है। वह अफीम भी बेचता है। उसी से वह अफीम की खरीद बिक्री करता है। बुधवार में वह अफीम लेकर हरिद्वार आया था। यहां कुछ अफीम उसने परमेश्वरी नामक व्यक्ति को दी थी। बाकी को अभी बेचना था। पर, इससे पहले ही पुलिस ने उसे पकड़ लिया। कोतवाल राजीव रौथाण ने बताया कि आरोपी अजय समेत तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। अजय को कोर्ट में पेश किया था, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। बताया कि शेष दो आरोपियों की तलाश की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नेशनल बॉक्सिंग में भारी पड़े उत्तराखंड, दिल्ली, लद्दाख के मुक्केबाज
Next: राशिफल 31 अक्टूबर

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.