Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नशेड़ी युवक ने सौतेली माँ को दुष्कर्म के बाद निर्ममता से पीटा, हुई मौत
  • देहरादून

नशेड़ी युवक ने सौतेली माँ को दुष्कर्म के बाद निर्ममता से पीटा, हुई मौत

RNS INDIA NEWS 16/01/2022
default featured image

देहरादून। राजधानी देहरादून के विकासनगर क्षेत्र से शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया। जहां नशेड़ी युवक ने पहले सौतेली मां से दुष्कर्म किया और फिर पीट-पीट कर अधमरा कर दिया। जिसके बाद परिजन महिला को इलाज के लिए देहरादून लाए थे और फिर वापस विकासनगर ले गए, जहां महिला ने दम तोड़ दिया।

देहरादून के डाकपत्थर पुलिस चौकी क्षेत्र में एक व्यक्ति अपने परिवार के साथ रहता है। पहली पत्नी का निधन के बाद व्यक्ति ने दूसरा विवाह कर लिया था। व्यक्ति के दो बेटे हैं। बुधवार सायं को एक बेटा नशे में धुत होकर घर आया और सौतेली मां से दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने पीट-पीटकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के वक्त उसका पिता कहीं गया हुआ था।

घर पहुंचने पर व्यक्ति पत्नी को लेकर सीएचसी विकासनगर ले गया, जहां से कोरोनेशन अस्पताल देहरादून रेफर कर दिया, परंतु वहां के चिकित्सकों ने महिला को दून अस्पताल ले जाने की बात कही, लेकिन महिला का पति वापस विकासनगर ले जाने लगा, जहां आधे रास्ते में महिला ने दम तोड़ दिया।

इस मामले में डाकपत्थर चौकी में तहरीर दी गई। डाकपत्थर पुलिस चौकी इंचार्ज जयवीर सिंह ने बताया कि मृतक महिला के शव का पंचनामा करके उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश जारी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा में कोरोना के 117 नए मामले
Next: लक्ष्य सेन ने वर्ल्ड चैंपियन को हराया, इंडिया ओपन बैडमिंटन का खिताब किया अपने नाम

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.