Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • नशे की एक बड़ी खेप के साथ चार तस्कर गिरफ्तार
  • हरिद्वार

नशे की एक बड़ी खेप के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 19/01/2021
rns featured image new

रूडक़ी। मंगलौर कोतवाली पुलिस ने नशे की एक बड़ी खेप के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के पास से ब्राउन शुगर और स्मैक बरामद हुई है। ब्राउन शुगर की कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई जा रही है। पकड़े गए आरोपितों का एक साथी फरार हो गई है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
गंगनहर कोतवाली में पत्रकारों से बातचीत में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सेंथिल अवूदई कृष्णराज एस ने बताया कि नशे के खिलाफ पुलिस की ओर से व्यापक अभियान चलाया गया है। नशे का कारोबार करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर है। इसी के चलते सोमवार रात को मंगलौर कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि नशे की एक बड़ी खेप आई है। सूचना पर एएसपी हिमांशु वर्मा ने पुलिस टीम के साथ राधा स्वामी सत्संग घर के समीप एक स्थान पर छापा मारा। यहां पुलिस ने चार युवकों को पकड़ लिया। जबकि एक युवक वहां से भाग निकलने में सफल हो गया। युवकों की तलाशी ली तो उनके पास से भारी मात्रा में ब्राउन शुगर व स्मैक बरामद हुई है। पकड़े गए चारों युवकों ने बताया कि वह नशे के कारोबार को करते हैं। पकड़े गए युवकों में वरुण उर्फ भूरा निवासी ग्राम मुलाना थाना मंगलौर, प्रवीण कुमार निवासी ग्राम सगरा थाना झबरेड़ा, अनुज निवासी सिभालकी थाना छपार मुजफ्फरनगर एवं अरुण निवासी ग्राम थीथकी थाना मंगलौर है। जबकि फरार युवक रजत है। फरार आरोपित की तलाश पुलिस जा रही है। पकड़े गए चारों युवाओं ने पुलिस को अवैध रूप से नशीले पदार्थ की खरीद-फरोख्त करना स्वीकार किया है। आरोपितों से बरामद ब्राउन शुगर की कीमत बाजार में करीब 15 लाख रुपये है। जबकि स्मैक की कीमत डेढ़ लाख रुपये है। आरोपितों के खिलाफ एनडीपीसी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। चारों आरोपितों का चालान कर दिया गया है। इस मौके पर एसपी देहात एसके सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी मंगलौ अभय सिंह, सहायक पुलिस अधीक्षक हिमांशु वर्मा, उप निरीक्षक शहजाद अली आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कानूनी सहायता हेतु ऑफलाईन सुविधा के अतिरिक्त ऑनलाईन सुविधा उपलब्ध
Next: प्रदेश को मिले विशेष आर्थिक सहयोग: कौशिक

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.