Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नशे के शिकार लोगों की सूचना पर दबोचा तस्कर
  • देहरादून

नशे के शिकार लोगों की सूचना पर दबोचा तस्कर

RNS INDIA NEWS 02/10/2022
rns featured image new

देहरादून। नशे के शिकार लोगों की काउंसिलिंग पुलिस को नशा तस्कर पकड़ने में भी मददगार साबित हो रही है। इस तरह के एक मामले में रायपुर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो किलो चरस के साथ एक तस्कर गिरफ्तार किया। आरोपी यहां नशा सप्लाई करने के लिए पहुंचा था।
एसएसपी दलीप सिंह कुंवर आरोपियों की गिरफ्तारी की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने नशे के शिकार लोगों को चिन्हित कर उनका प्रोफाइल बनाना शुरू किया। इसके बाद उनकी काउंसिलिंग कराई जा रही है। जिले में 8646 नशे के शिकार लोग चिन्हित किए गए हैं। इनमें 7745 लोगों का प्रोफाइल तैयार लिया गया। जबकि, 6733 लोगों की काउंसिलिंग की जा चुकी है। एसएसपी ने बताया कि काउंसिलिंग के दौरान इन लोगों से नशा तस्करों की सूचना देने को कहा। रायपुर थाना पुलिस को ऐसे एक युवक ने सूचना दी। जिसके आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गुलजार (40) निवासी मिर्जापुर, गाड़ा रोड थाना मिर्जापुर तहसील बेहट सीक्यूआई तिराहा, रायपुर रोड से गिरफ्तार किया। आरोपी से पांच लाख रुपये कीमत की दो किलो चरस बरामद होने का दावा पुलिस ने किया। आरोपी को पूछताछ के बाद पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। वहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। आरोपी से पुलिस ने उसके गांव के दो अन्य नशा तस्करों की जानकारी जुटाई। वह दोनों भी अक्सर नशा पहुंचाने दून आते हैं। पुलिस ने उनके खिलाफ भी कार्रवाई की तैयारी कर ली है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुंबई से प्रगति से प्रकृति पथ यात्रा का शुभारंभ
Next: फ्लैट की रकम लेकर रजिस्ट्री न कराने वाले बिल्डर पर केस

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.