Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नशे के खिलाफ दून में महिलाओं का प्रदर्शन
  • देहरादून

नशे के खिलाफ दून में महिलाओं का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 19/03/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  उत्तराखंड महिला मंच समेत विभिन्न संगठनों ने नशे के खिलाफ कचहरी में प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रदेश में शराब नीति में बदलाव समेत विभिन्न मांगें की हैं। महिला मंच और विभिन्न जनसंगठनों के लोग मंगलवार सुबह कचहरी स्थित शहीद स्मारक पर एकत्रित। आचार संहिता के कारण वो यहां प्रदर्शन और जुलूस नहीं निकाल पाया। इसके बाद महिलाएं डीएम कार्यालय पहुंची और राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया। मंच की अध्यक्ष कमला पंत कहा कि सरकार की जन विरोधी शराब नीति के कारण शराब गांव-गांव और घर-घर तक पहुंच गई है। ड्रग्स के बढ़ते मामलों के बाद भी सरकार चुप है। मैदान से लेकर दूरदराज के गांवों तक ड्रग्स की तस्करी की जा रही है। इससे युवाओं का भविष्य तो खराब हो ही रहा है, परिवारों में अशांति बढ़ रही है। नशे के कारण समाज में अपराध में बढ़ोतरी हो रही है। उन्होंने उत्तराखंड में शराब नीति में बदलाव, अधिकार सम्पन्न मद्यनिषेद विभाग का गठन, शराब के ठेकों में प्रतिवर्ष दो प्रतिशत की कमी, विरोध वाली जगहों पर ठेका नहीं खेलने, ड्रग्स तस्करी पर रोक लगाने आदि मांग की। प्रदर्शन में उत्तराखंड इंसानियत मंच, जनवादी महिला समिति, चेतना आंदोलन, भारत ज्ञान विज्ञान समिति, एसएफआई, किसान सभा, पेंशनर्स एसोसिएशन, हिंद स्वराज मंच, सफल संवैधानिक आंदोलन, ट्रांस जेंडर एक्टिविस्ट आदि ने हिस्सा लिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जुआ खेल रहे तीन आरोपी गिरफ्तार, 3250 रुपये की नकदी बरामद
Next: ऋतु खंडूरी द्वारा गढ़वाल संसदीय सीट पर पार्टी प्रचार पर कांग्रेस ने की आपत्ति

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शराब पीने से टोकने पर दो युवकों पर फायर झोंके

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

म्यूंडा गांव में खड्ड के उफान से तबाही, खेत, रास्ते और छानियों को भारी नुकसान

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून
  • पौड़ी

स्कूलों में अनिवार्य होंगी एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड इकाइयां: धन सिंह रावत

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बागेश्वर में जल्द शुरू होगी मिनी बस सेवा
  • भूमि सौदे के नाम पर 30 लाख की ठगी का आरोप, मुकदमा
  • कांग्रेस के आरोप राजनीतिक हताशा का परिणाम : विनीत बिष्ट
  • वरिष्ठ नागरिकों को दी कानूनी अधिकारों और योजनाओं की जानकारी
  • जनरल स्टोर में शराब परोसते युवक को पुलिस ने पकड़ा
  • राष्ट्रीय यूथ मुए-थाई चैंपियनशिप में अल्मोड़ा के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.