Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • दो मंजिला मकान में लगी आग, 03 घंटे की मशक्कत से पाया काबू
  • अल्मोड़ा

दो मंजिला मकान में लगी आग, 03 घंटे की मशक्कत से पाया काबू

RNS INDIA NEWS 28/04/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा के गोविंदपुर में दो मंजिला मकान में लगी आग पर अग्निशमन कर्मियों ने 03 घंटे की कड़ी मेहनत और मशक्कत से काबू पाया। रविवार को तड़के लगभग ढाई बजे फायर स्टेशन अल्मोड़ा को ग्राम-आडेला, गोविंदपुर में लकड़ी पत्थर से बने दो मंजिले मकान में आग लगने की सूचना प्राप्त होने पर लीडिंग फायरमैन किशन सिंह फायर यूनिट के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। आडेला, गोविंदपुर निवासी खीम सिंह, कैलाश सिंह, किशन सिंह के एक साथ बने दो मंजिले मकान में आग लगी थी, जो मुख्य मार्ग से लगभग 100 मीटर की दूरी पर थी। फायर यूनिट द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए लगातार 3 घंटे तक कड़ी मेहनत और मशक्कत के साथ अग्निशमन कार्य किया गया। अग्निशमन वाहन में पानी समाप्त होने पर गांव के ही पानी के टैंक से पानी लेकर अग्निशमन कार्य कर आग को पूर्ण रूप से बुझाया गया। आग में किसी भी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई तथा आग में घरेलू सामान, लकड़ी, तख्ते, बल्ली, इत्यादि सामान जल गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने महिला फायर कर्मियों के जज्बे व फायर यूनिट टीम द्वारा की गई कड़ी मेहनत को सराहा। यहाँ अग्निशमन टीम में लीडिंग फायरमैन किशन सिंह, फायर सर्विस चालक उमेश चंद्र सिंह, महिला फायर कर्मी निकिता, प्रियंका राणा शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार
Next: वाहन दुर्घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश

Related Post

1001475441_11zon
  • अल्मोड़ा

बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

धूमधाम से मनाया ज्ञानोदय उमावि डुंगरा का स्थापना दिवस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.