Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • नशा मुक्ति केंद्र का संचालक गिरफ्तार
  • नैनीताल

नशा मुक्ति केंद्र का संचालक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 09/11/2020
rns featured image new

हल्द्वानी। पिथौरागढ़ देवलथल के युवक की मौत के बाद रविवार को मुखानी पुलिस ने आदर्श जीवन नशा मुक्ति केंद्र के संचालक राजीव जोशी को गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। शनिवार को सात युवकों के नशा मुक्ति केंद्र से फरार होने के बाद से हरकत में आई पुलिस ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। मालूम हो कि बीते एक अक्तूबर की रात पिथौरागढ़ देवलथल निवासी प्रवीन टम्टा पुत्र जगदीश टम्टा की नशा मुक्ति केंद्र में युवकों ने पीटकर हत्या कर दी थी। इसके बाद बिना पुलिस को सूचना दिए शव को एंबुलेंस से पिथौरागढ़ स्थित गांव भेज दिया। काफी हंगामे के बीच बीते सोमवार को प्रवीन की पिथौरागढ़ में अंत्येष्टि हो गई। वहीं बीते मंगलवार देर रात हल्द्वानी मुखानी थाना पहुंचकर मृतक प्रवीन के पिता जगदीश टम्टा की तहरीर पर आदर्श जीवन नशा मुक्ति केंद्र के मालिक राजीव जोशी, पीयूष कौशिक, अभिषेक समेत अन्य अज्ञातों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए बुधवार देर रात मारपीट में शामिल केंद्र संचालक के पार्टनर समेत छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने दो दिन तक नशा मुक्ति केंद्र में पूछताछ की। बाद में मामला शांत होता दिखाई देने लग गया। इसी बीच, शुक्रवार देर रात सात युवकों के नशा मुक्ति केंद्र से भागने पर नशा मुक्ति केंद्र फिर चर्चा में आ गया। इसके बाद संचालक को शनिवार को वहां भर्ती अन्य आठ युवकों को भी घर भेजना पड़ा। वहीं देर रात गौलापार निवासी यहां भर्ती नाबालिग की मां ने संचालक समेत सात लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया। रविवार को पुलिस ने केंद्र संचालक राजीव जोशी को गिरफ्तार कर लिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सोमवार और बुधवार को लगेगा दीपावली बाजार
Next: बगैर अनुमति नैनीझील में प्री-वेडिंग की शूटिंग पर चालान, कार्यवाही

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

भिड़ंत के बाद खाई में गिरी टैक्सी और बुलेट, एक घायल

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

रामगाड़ के पास भू-धंसाव से नदी में समाया अल्मोड़ा हाईवे का एक हिस्सा

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

रामनगर, नैनीताल और हल्द्वानी के चार अपराधी छह माह के लिए जिलाबदर

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी
  • टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर
  • हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे
  • एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय पौधारोपण अभियान शुरू
  • पथरी में हत्या के गवाह के पिता को पिस्टल दिखाकर धमकाया, मुकदमा दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.