Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • नरेंद्रनगर को राजस्व अभिलेखों में शामिल किया जाए
  • टिहरी

नरेंद्रनगर को राजस्व अभिलेखों में शामिल किया जाए

RNS INDIA NEWS 17/06/2025
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)।  भूमि बंदोबस्त संघर्ष समिति ने नरेंद्रनगर शहर का भूमि बंदोबस्त कराए जाने को लेकर डीएम से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। कहा कि 1949 को टिहरी रियासत का विलय भारत सरकार में हो गया था। लेकिन इतने लंबे समय बाद भी नरेंद्रनगर उत्तराखंड सरकार के राजस्व अभिलेखों में नहीं हुआ है। जिसके चलते स्थानीय लोगों को भू-स्वामित्व का अधिकार नहीं मिल पा रहा है। मंगलवार को संघर्ष समिति के अध्यक्ष सूरत राम आर्य के नेतृत्व में स्थानीय जनप्रतिनिधियों से डीएम से मुलाकात का समस्याएं बताई। बताया कि नगर, शहर और आसपास के क्षेत्र के गांव में 76 साल बाद भी स्वामित्व का अधिकार नहीं मिल पाया है। बताया कि नरेंद्रनगर की भूमि उत्तराखंड सरकार के अभिलेखों में दर्ज नहीं हो पाई है। जिसके कारण स्थानीय लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने ज्ञापन में बताया कि भूमि बंदोबस्त न होने के कारण अनुसूचित बाहुल्य क्षेत्र बखरियाणा सड़क से नहीं जुड़ पाया है। साथ ही सरकारी संस्थाओं की स्थापना भी नहीं हो पा रही है। जबकि नरेंद्रनगर में बड़ी संख्या में भूमि खाली पड़ी हुई है। बताया कि वर्तमान में सरकार नरेंद्रनगर समेत पांच शहरों का ड्रोन के माध्यम से सर्वे करवा रही है। ऐसे में सर्वे के साथ ही नरेंद्रनगर का भूमि बंदोबस्त की जाए। जिससे नरेंद्रनगर का भूमि रिकॉर्ड राजस्व विभाग में दर्ज हो सके। ज्ञापन पर संरक्षक धर्म सिंह चौहान, पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष राजेंद्र राणा, दुर्गा राणा, राजेंद्र गुसाईं, रघुवीर सिंह, बिहारी लाल धीमान, प्रमोद उनियाल आदि के हस्ताक्षर शामिल है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पीएम मोदी के नेतृत्व में 11 सालों में हुए ऐतिहासिक कार्य
Next: टीनशेड निवासी बांध प्रभावितों ने की स्थाई आवंटन की मांग

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

नरेंद्रनगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, कांग्रेस ने जताई आपत्ति

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

ईसीटी मशीन पर स्वास्थ्य विभाग की लेटलतीफी पड़ रही भारी

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.