Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • पीएम मोदी के नेतृत्व में 11 सालों में हुए ऐतिहासिक कार्य
  • रुद्रप्रयाग

पीएम मोदी के नेतृत्व में 11 सालों में हुए ऐतिहासिक कार्य

RNS INDIA NEWS 17/06/2025
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर विकसित भारत संकल्प सभा के तहत नगर मण्डल एवं ग्रामीण मण्डल अगस्त्यमुनि का संयुक्त सम्मेलन आयोजित किया गया। नगर मण्डल अगस्त्यमुनि मनोज राणा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुए कार्यकर्ता सम्मेलन में बतौर मुख्य वक्ता केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने केंद्र सरकार की अब तक की उपलब्धियों को देश के लिए ऐतिहासिक एवं दिशा निर्धारक बताया। विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी एवं युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भारत ने बीते 11 वर्षों में अभूतपूर्व तरक्की की है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के सिद्धांत पर चलते हुए गरीबों, किसानों, महिलाओं, युवाओं और समाज के हर वर्ग के लिए योजनाएं चलाईं, जिनका लाभ सीधा अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा है। उन्होंने विभिन्न अभियानों को उल्लेखनीय उपलब्धियों के रूप में गिनाया। कहा कि केदारनाथ के पुनर्निर्माण के कार्यों से यात्रियों को बेहतर सुविधायें उपलब्ध कराई जा रही हैं। राष्ट्रीय राजमार्गों की स्थिति सुधरी हैं। जिसके परिणाम स्वरूप लाखों की संख्या में तीर्थयात्री यहां आ रहे हैं जिससे हजारों लाखों लोगों का रोजगार बढ़ रहा है। विधायक ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे सरकार की जनहितकारी नीतियों को घर-घर तक पहुंचाएं और आगामी चुनावों की तैयारी में जुट जाएं। सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए श्री बदरी केदार मन्दिर समिति के उपाध्यक्ष विजय कपरवाण एवं पूर्व जिलाध्यक्ष वाचस्पति सेमवाल ने कहा कि सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के इन 11 वर्षों में विकास की बयार चली है, जिससे भारत के विकसित बनने की राह प्रशस्त हुई है। सम्मेलन को पूर्व जिपं उपाध्यक्ष सुमन्त तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष शकुनतला जगवाण आदि ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर गम्भीर सिंह बिष्ट, सरला भट्ट, पूर्व जिपंस सुमन सिंह नेगी, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष बृजमोहन नेगी, नगर महामंत्री त्रिभुवन नेगी, चरण सिंह राणा, रघुवीर लाल, चन्द्रशेखर बेंजवाल, अजय जोशी, हरिहर रावत, महावीर नेगी, सोबती देवी, भुवनेश्वरी बिष्ट, सुखदेवी देवी, सुनीता नेगी, राहुल, दिनेश सेमवाल, मदन सिंह चौहान, राजेंद्र सिंह, मगन सिंह बड़वाल, श्यामलाल चंद्रवाल, रणजीत सिंह, चंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कार्यशालाओं का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाना: महेश नयाल
Next: नरेंद्रनगर को राजस्व अभिलेखों में शामिल किया जाए

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

‘कैरी मी बैक’ बैग से श्रद्धालु केदारनाथ से गौरीकुंड लाएंगे सूखा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ के रावल भीमा शंकर लिंग ने दी आमरण अनशन की चेतावनी, प्रधानमंत्री मोदी को भेजा पत्र

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ पैदल मार्ग पर मारपीट करने वाले पांच लोगों का चालान

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.