Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • नंदप्रयाग में दरक रही पहाड़ी, सोनला से पीपलकोटी के बीच पर्थाडीप भूस्खलन जोन बनेगा परेशानी
  • चमोली

नंदप्रयाग में दरक रही पहाड़ी, सोनला से पीपलकोटी के बीच पर्थाडीप भूस्खलन जोन बनेगा परेशानी

RNS INDIA NEWS 06/04/2026
rns featured image new

चमोली(आरएनएस)। नंदप्रयाग बाजार से ठीक पहले, चमोली चाड़ा, चमोली बाजार से आगे और बिरही चाड़ा के पास ऑल वेदर रोड परियोजना की अधूरी कटिंग होने से वाहनों का जाम लगता है। इस वर्ष भी इन जगहों पर कोई काम नहीं हुआ है। नंदप्रयाग के पास पर्थाडीप भूस्खलन जोन में इन दिनों भूस्खलन वाली पहाड़ी का सुधारीकरण कार्य चल रहा है। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोनला से पीपलकोटी (25 किमी) के बीच पर्थाडीप भूस्खलन जोन इस बार भी चारधाम यात्रा में परेशानी का सबब बना रहेगा। हालांकि कार्यदायी संस्था एनएचआईडीसीएल (राष्ट्रीय राजमार्ग एवं ढांचागत विकास) की ओर से करीब 60 मीटर हिस्से में भूस्खलन को रोकने के इंतजाम तो कर दिए गए हैं लेकिन 20 मीटर क्षेत्र में हाईवे की स्थिति बेहद खराब है। यहां ऊपर से पहाड़ी टूटकर आ रही है, तो नीचे अलकनंदा बह रही है। इसके अलावा मैठाणा से पीपलकोटी तक करीब 20 किलोमीटर का सफर आरामदेह बन गया है। नंदप्रयाग बाजार से ठीक पहले, चमोली चाड़ा, चमोेली बाजार से आगे और बिरही चाड़ा के पास ऑल वेदर रोड परियोजना की अधूरी कटिंग होने से वाहनों का जाम लगता है। इस वर्ष भी इन जगहों पर कोई काम नहीं हुआ है। नंदप्रयाग के पास पर्थाडीप भूस्खलन जोन में इन दिनों भूस्खलन वाली पहाड़ी का सुधारीकरण कार्य चल रहा है। अभी भी यहां टनों मलबा जमा है, जो बरसात में परेशानी खड़ी कर सकता है।
पहाड़ी पर भूस्खलन के साथ चीड़ के पेड़ भी टूटकर आए हैं। हाईवे के किनारे सुरक्षा दीवार तो लगाई गई है लेकिन पहाड़ी से भूस्खलन होने का खतरा है। मैठाणा भूधंसाव के सुधारीकरण के लिए यहां मिट्टी का भरान किया रहा है। यहां रह-रह कर हाईवे अलकनंदा की ओर खिसक रहा है। चारधाम यात्रा शुरू होने तक यहां डामरीकरण कार्य भी हो जाएगा। चमोली बाजार के पास चाड़ा तोक में पिछले चार साल से हिल कटिंग का काम आधा-अधूरा छोड़ा गया है। दशोली ब्लॉक को जाने वाली सड़क के पास भी करीब 20 मीटर हिस्से में अधूरी हिल कटिंग से वाहनों का जाम लगेगा। इससे आगे क्षेत्रपाल भूस्खलन जोन को सुरक्षित कर दिया गया है। यहां बारिश के पानी के ड्रेनेज का भी प्रबंधन कर दिया गया है। छिनका और बिरही के पास हाईवे चौड़ीकरण पूरा हो गया है। बिरही चाड़ा पर हिल कटिंग को छोड़कर हाईवे पर डामर बिछाकर यातायात को सुगम कर दिया गया है। कौड़िया, मायापुर और गडोरा में हाईवे का चौड़ीकरण कार्य पूरा हो गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री महाराज ने दिए फिजूलखर्ची पर सख्ती रोक लगाने के निर्देश
Next: जिला पूर्ति विभाग की वेबसाइट 40 दिन से बंद, राशन कार्ड के काम अटके

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

मुआवजा मिल चुके भवनों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • चमोली

‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
  • तेज तूफान से स्कूल के ऊपर पेड़ गिरा, मकान की छत उड़ी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.