Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • नंदादेवी मेले की तैयारियां तेज, मंदिर समिति ने डीएम से की मुलाकात
  • अल्मोड़ा

नंदादेवी मेले की तैयारियां तेज, मंदिर समिति ने डीएम से की मुलाकात

RNS INDIA NEWS 09/07/2026
WhatsApp Image 2026-07-09 at 16.44.16_11zon

अल्मोड़ा। आगामी मां नंदादेवी महोत्सव एवं ऐतिहासिक नंदादेवी मेले की तैयारियों को लेकर मां नंदादेवी मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी अंशुल सिंह से मुलाकात कर विभिन्न मांगों का ज्ञापन सौंपा। समिति ने मेले के सफल एवं भव्य आयोजन के लिए प्रशासन से आवश्यक सहयोग देने का अनुरोध किया। समिति ने बताया कि नंदादेवी मेले में हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु, पर्यटक और स्थानीय लोग शामिल होते हैं। इसे देखते हुए मेले की व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन के साथ विस्तृत चर्चा की गई। मंदिर समिति ने वर्ष 2024 और 2025 के लिए संस्कृति विभाग एवं पर्यटन विभाग से स्वीकृत अनुदान की लंबित धनराशि शीघ्र जारी कराने की मांग भी उठाई। समिति का कहना था कि समय पर अनुदान मिलने से मेले की तैयारियां और सांस्कृतिक कार्यक्रम बेहतर ढंग से आयोजित किए जा सकेंगे। समिति ने 19 सितंबर 2026 को महाअष्टमी के अवसर पर पूरे उत्तराखंड में सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने की भी मांग की। इस संबंध में जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को प्रस्ताव भेजा गया। समिति का कहना है कि मां नंदादेवी उत्तराखंड की लोकआस्था और सांस्कृतिक विरासत का प्रमुख केंद्र हैं, इसलिए महाअष्टमी पर सार्वजनिक अवकाश घोषित होने से प्रदेशभर के श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना और मेले में शामिल होने का अवसर मिलेगा। जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने समिति को आश्वस्त किया कि मां नंदादेवी मेले के सफल आयोजन में प्रशासन हरसंभव सहयोग करेगा। इस दौरान मंदिर समिति के अध्यक्ष मनोज वर्मा, सचिव मनोज सनवाल, मुख्य संयोजक ताराचंद्र जोशी, हरीश कनवाल, पार्षद अमित साह, पार्षद अर्जुन बिष्ट, पार्षद अभिषेक जोशी, पार्षद वंदना वर्मा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: फर्जी हॉलमार्किंग पर बीआईएस की बड़ी कार्रवाई, हरिद्वार में दो प्रतिष्ठानों पर छापेमारी
Next: चार घंटे की बरसात से चारों ओर जल भराव, भूकटाव से लोग बेहाल

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

हरेला पर एसएसजे परिसर में चला वृहद पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-16 at 16.34.29_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

हरेला पर मुख्यमंत्री ने किया राज्य स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ, जागेश्वर क्षेत्र के लिए कीं आठ बड़ी घोषणाएं

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-16 at 17.29.17
  • अल्मोड़ा

एलपीजी गैस रिसाव से रेस्टोरेंट में लगी आग, लाखों का नुकसान

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.