Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नम आंखों से शहीद इंस्पेक्टर को दी अंतिम विदाई
  • देहरादून

नम आंखों से शहीद इंस्पेक्टर को दी अंतिम विदाई

RNS INDIA NEWS 27/07/2024
rns featured image new

ऋषिकेश(आरएनएस)। भारत-चीन सीमा पर विशिष्ट पेट्रोलिंग के दौरान आईटीबीपी के शहीद इंस्पेक्टर चन्द्र मोहन सिंह नेगी का पार्थिव शरीर शनिवार को डोईवाला पहुंचा। जहां अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धांजलि देने के बाद उनकी अंतिम यात्रा हरिद्वार के लिए रवाना हुई। जहां नम आंखों से शहीद इंस्पेक्टर को अंतिम विदाई दी गई। श्रद्धांजलि देने पहुंचे सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद के परिजनों को ढांढस बंधाया। कहा कि सरकार शहीद के परिजनों के साथ खड़ी है। बीती गुरुवार को डोईवाला दुर्गा चौक निवासी आईटीबीपी निरीक्षक चन्द्र मोहन सिंह नेगी एलएसी पर शॉर्ट-रेंज पेट्रोलिंग के दौरान करग्युपा नाले में गिर गए थे। जिसके बाद वे शहीद हो गए। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर है। शनिवार सुबह शहीद चंद्रमोहन सिंह नेगी का पार्थिव शरीर डोईवाला पहुंचा। पार्थिव शरीर के पहुंचने पर क्षेत्रवासियों की भीड़ उमड़ पड़ी। शहीद के परिजन पार्थिव शरीर पर लिपटकर रोने लगे। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शहीद के घर पहुंचकर उनके परिजनों को ढांढस बंधाया। श्रद्धांजलि देने के बाद शहीद की अंतिम यात्रा हरिद्वार स्थित गंगा घाट के लिए रवाना हुई। मौके पर डोईवाला विधायक बृज भूषण गैरोला, आईजी आइटीबीपी संजय गुंज्याल, आईएएस गौरी प्रभात, उपजिलाधिकारी अर्पणा ढौंडियाल, जिलाध्यक्ष रविंद्र राणा जिला महामंत्री राजेंद्र तड़ियाल, हिमांशु चमोली, भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेंद्र नेगी,भाजपा मीडिया प्रभारी भारत गुप्ता, गौरव चौधरी, मनोज नौटियाल, राजेश भट्ट, ईश्वर रौथाण, विक्रम नेगी, राजेश डोभाल, पुरुषोत्तम डोभाल, नीलम नेगी, आनंद राणा, अवतार सिंह, सुनीता सैनी आदि मौजूद रहे।

पौड़ी के रहनेवाले थे शहीद इंस्पेक्टर
शहीद निरीक्षक चन्द्र मोहन सिंह नेगी (55) मूलरूप से पौड़ी के रहने वाले थे। करीब बीस साल से उनका परिवार देहरादून के डोईवाला तहसील के जौलीग्रांट स्थित दुर्गा चौक में रह रहा है। वह भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल में वर्ष 1987 में 24 सितंबर को बतौर कांस्टेबल भर्ती हुए थे। वर्तमान में वह निरीक्षक के पद पर तैनात थे। शहीद निरीक्षक का छोटा भाई देवेंद्र नेगी डोईवाला कोतवाली में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। शहीद की पत्नी विमला, 27 वर्षीय पुत्र गौरव और 24 साल की बेटी दीक्षा समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डोर टू डोर कूड़ा उठने में लापरवाही पर कंपनी के डायरेक्टर तलब
Next: सरकारी कर्मचारी की कार्यालय में करंट लगने से मौत

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शूटर जसपाल को अंतिम विदाई देने उमड़े लोग

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.