Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • डोर टू डोर कूड़ा उठने में लापरवाही पर कंपनी के डायरेक्टर तलब
  • देहरादून

डोर टू डोर कूड़ा उठने में लापरवाही पर कंपनी के डायरेक्टर तलब

RNS INDIA NEWS 27/07/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। दून शहर के सैंतालीस वार्डों में आए दिन ठप हो रहे सफाई वाहनों के संचालन को लेकर प्रशासक और नगर आयुक्त ने वाटरग्रेस इकॉन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के डायरेक्टर को तलब किया है। शासन ने निगम को इस मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मांगों पर सुनवाई नहीं होने को लेकर कंपनी के कर्मचारी अब तक छह से सात बार हड़ताल कर चुके हैं। जून माह का वेतन समय पर नहीं मिलने से नाराज वाहन चालक और हेल्पर एक बार फिर हड़ताल पर रहे। इससे सत्तर हजार घरों और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों से कूड़ा नहीं उठ पाया था। निगम के मुताबिक अब तक कंपनी के कर्मचारी सात बार हड़ताल पर जा चुके हैं। कंपनी अपने कर्मचारियों के साथ समन्वय नहीं बना पा रही। इसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। वहीं नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि करोड़ों रुपये के बजट से कंपनी को नए सफाई वाहन उपलब्ध करवाने और हर माह लाखों रुपये का भुगतान करने के बावजूद यदि कंपनी नियमित रूप से कूड़ा नहीं उठवा पा रही तो यह चिंताजनक है। शासन ने भी बदहाल सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासक नगर निगम सोनिका ने अब कंपनी के डायरेक्टर को तलब किया है। नगर आयुक्त गौरव कुमार ने स्वास्थ्य अनुभाग को निर्देश दिए हैं कि कंपनी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आरटीओ कर्मचारियों ने दी पूर्ण कार्य बहिष्कार की चेतावनी
Next: नम आंखों से शहीद इंस्पेक्टर को दी अंतिम विदाई

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शूटर जसपाल को अंतिम विदाई देने उमड़े लोग

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.