Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • नैनीताल हाईकोर्ट को शिफ्ट करने की तैयारी, यहाँ हो रही जमीन की तलाश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नैनीताल

नैनीताल हाईकोर्ट को शिफ्ट करने की तैयारी, यहाँ हो रही जमीन की तलाश

RNS INDIA NEWS 04/10/2022
Nainital High Court

देहरादून। उत्तराखंड के नैनीताल हाईकोर्ट को नैनीताल से शिफ्ट करने पर लंबे समय से चर्चा चल रही है, लेकिन जगह चिह्नित नहीं हो पा रही थी। अब गौलापार में जू की जमीन पर हाईकोर्ट बनाने की योजना पर काम किया जा रहा है। वन विभाग इस मामले में हाईकोर्ट की टीम के साथ मिलकर काम कर रहा है। वन विभाग के सूत्रों के मुताबिक गौलापार में अंतराष्ट्रीय जू के लिए चिह्नित जमीन पर हाईकोर्ट बनाने को लेकर काम हो रहा है।
गौलापार में 412 हेक्टेयर वन भूमि में अंतराष्ट्रीय जू 2015 से प्रस्तावित है। हालांकि अभी केवल जू की बाउंड्री ही बन पाई है। अब इसी जमीन पर हाईकोर्ट लाने की तैयारी चल रही है। सूत्रों के अनुसार जू में जहां बॉयोडायवर्सिटी पार्क बनना था उस जगह को चिन्हित किया गया है। जिस जगह पर आईएसबीटी बनाया जाना था और स्टेडियम के बगल की जमीन को भी हाईकोर्ट का हिस्सा बनाए जाने की योजना है।

एचएमटी की जमीन पर भी बनाने की थी चर्चा
एचएमटी फैक्ट्री के बंद होने के बाद उसकी भूमि के इस्तेमाल को लेकर कई चर्चाएं चलीं। फैक्ट्री की भूमि पर नैनीताल से हाईकोर्ट शिफ्ट करने पर भी चर्चा की गई। वरिष्ठ अधिवक्ता एमसी कांडपाल ने बाकायदा मुख्य न्यायाधीश को बकायदा पत्र भी लिखा था। लेकिन बीते दिनों सीएम धामी ने मिनी सिडकुल की घोषणा कर दी।

शिफ्टिंग को लेकर अधिवक्ताओं में मतभेद
नैनीताल से शिफ्ट करने को लेकर हाईकोर्ट ने अपनी वेबसाइट पर लोगों से राय मांगी थी। जिस पर 70 प्रतिशत लोगों ने शिफ्टिग को लेकर हामी भरी थी वहीं नैनीताल बार काउंसिल ने शिफ्टिंग का विरोध किया है। जबकि कुछ अधिवक्ताओं का कहना था कि नैनीताल से हाईकोर्ट शिफ्ट होता है तो उसे गैरसैंण में स्थापित होना चाहिए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सेना भर्ती के लिए कोटद्वार गया युवक तपोवन से लापता, पिता ने लगाई मदद की गुहार
Next: परिवहन मंत्री ने किया सज्जन लाल सोसाइटी का भ्रमण

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.