Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • नैनी झील में मिला राजस्थान के युवक का शव
  • नैनीताल

नैनी झील में मिला राजस्थान के युवक का शव

RNS INDIA NEWS 29/03/2022
rns featured image new

नैनीताल। होली के बाद घर से दिल्ली जाने की बात कहकर निकला युवक का शव मंगलवार को नैनी झील में उतराता मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने झील से शव निकालकर उसकी शिनाख्त कराई तो उसकी पहचान मूल रूप से भरतपुर राजस्थान व हाल निवासी दुर्गापुर नैनीताल के राहुल कुमार के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। युवक के पिता गरीब दास ने बताया कि राहुल होली के बीते दो दिन बाद घर से दिल्ली जाने की बात कहकर निकला था। इसके बाद उससे संपर्क नहीं हो पाया। तल्लीताल थाने के एसआई त्रिवेणी प्रसाद जोशी ने बताया नैनीझील से शव निकालने के बाद उसकी तलाशी लेने पर एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। जिसका सिम निकालकर बात की गई तो भरतपुर राजस्थान निवासी उसके भाई ने फोन उठाया। उसने बताया कि राहुल कुछ समय पूर्व घर से भाग गया था। हालांकि कुछ देर बाद मौके पर मौजूद एक युवक ने उसकी पहचान कर उसके पिता का मोबाइल नंबर दिया। इसके बाद पुलिस ने राहुल के पिता गरीबदास से संपर्क किया। गरीब दास ने बताया कि वह राजस्थान से यहां परिवार का भरण पोषण करने आए थे। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: इटावा सफारी में पर्यटकों की आवक बढ़ाने में मदद करेगा ताजमहल
Next: राज्‍यपाल के अभिभाषण के साथ विधानसभा का सत्र शुरू

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची मेले के लिए 350 बसें लगाई गईं, दो दिन प्रभावित रहेंगी पर्वतीय रूटों की सेवाएं

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

आईपीएस निवेदिता कुकरेती ने संभाला आईजी कुमाऊं का कार्यभार, कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 22.36.01_11zon
  • नैनीताल

विश्व पर्यावरण दिवस पर रामगढ़ रेंज में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब
  • महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी
  • दो दशक पुरानी सड़क बनी आफत, मांदरा गांव में घुसा बारिश का पानी
  • जागेश्वर धाम पहुंचे राज्यपाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा-अर्चना
  • अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा
  • अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक घोटाले में आईटी इंजीनियर गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.