Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नयी डिजिटल मीडिया कंपनी स्थापित कर सकते हैं ट्रम्प
  • उत्तराखंड

नयी डिजिटल मीडिया कंपनी स्थापित कर सकते हैं ट्रम्प

RNS INDIA NEWS 14/11/2020
rns featured image new

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प चुनाव में मिली हार से काफी निराश हैं और कार्यकाल पूरा होने के बाद एक नयी डिजिटल मीडिया कंपनी स्थापित करने की योजना पर विचार कर रहे हैं।
ट्रम्प चुनाव परिणाम की आधिकारिक घोषणा से पहले ही डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बिडेन को निर्वाचित राष्ट्रपति के रूप में प्रस्तुत करने को लेकर ‘फॉक्स न्यूज’ समेत कई मीडिया संस्थानों से काफी नाराज हैं।
अमेरिका की समाचार वेबसाइट एक्जियोस ने गुरुवार को अपनी एक रिपोर्ट में इससे जुड़े अधिकारियों के हवाले से यह जानकारी दी।
ट्रम्प खर्चीला केबल टेलीविजन चैनल खोलने की बजाए एक नयी डिजिटल मीडिया कंपनी स्थापित करने पर विचार कर रहे हैं। नये ऑनलाइन मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिये ट्रम्प फॉक्स न्यूज के समर्थकों को अपनी ओर खींचना चाहते हैं। श्री ट्रम्प और उनके सलाहकारों तथा पारिवारिक सदस्यों ने हालांकि नया मीडिया संस्थान स्थापित करने के संबंध में अब तक कोई टिप्पणी नहीं की है। अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने एक बयान में कहा था कि चुनाव के बाद सत्ता के हस्तांतरण में कोई परेशानी नहीं होगा और यह प्रक्रिया के तहत सुचारू रूप से ही होगा।
गौरतलब है कि रिपब्लिकन पार्टी के कई नेताओं ने फॉक्स न्यूज पर पक्षपातपूर्ण ढंग से राष्ट्रपति चुनाव की रिपोर्टिंग करने का आरोप लगाया है।
अमेरिका में हालांकि राष्ट्रपति चुनाव परिणाम की आधिकारिक रूप से घोषणा नहीं की गयी है लेकिन तमाम शीर्ष मीडिया संस्थानों के मुताबिक डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जो बिडेन जीत हासिल कर चुके हैं। श्री बिडेन ने अमेरिका का अगला राष्ट्रपति बनने के लिए 270 इलेक्टोरल वोट के जादुई आंकड़े को पार कर लिया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भी चुनाव में अपनी जीत का दावा करते हुए कहा है कि इसका फैसला अब कोर्ट करेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सियोल: सार्वजनिक स्थानों पर मास्क न पहनने पर लगेगा जुर्माना 90 अमेरिकी डॉलर
Next: व्यक्ति ने पीट-पीटकर कर दी 4 लोगों की हत्या

Related Post

weather image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में तीन दिन मौसम का अलर्ट, कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.