Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • नहाते समय डूबे युवक का शव नयार नदी से बरामद
  • पौड़ी

नहाते समय डूबे युवक का शव नयार नदी से बरामद

RNS INDIA NEWS 26/07/2022
rns featured image new

पौड़ी। सोमवार को नहाते समय डूबे युवक का शव पुलिस ने नयार नदी से बरामद कर लिया। युवक सोमवार की दोहपर नयार में नहाने गया था और तभी वहां डूब गया था। सोमवार को पूरा रेस्क्यू करने के बाद भी युवक का कुछ पता नहीं चल सका। स्थानीय लोगों और एसडीआरएफ ने मंगलवार को युवक का शव नयार से बरामद किया। इससे पूर्व रविववार को पौड़ी तहसील के डूंगरी के पास भी दो युवकों की गदेरे में डूबने से मौत हो गई थी। सतपुली के एसडीएम संदीप कुमार ने बताया कि सोमवार की दोपहर एक युवक नयार नदी में नहाने गया लेकिन वह अधिक पानी होने के कारण नयार में डूब गया। इसकी सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ को बुलाया गया और रेस्क्यू किया गया लेकिन युवक का कुछ पता नहीं चला। मंगलवार को स्थानीय लोगों के साथ फिर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। काफी मशक्कत के बाद युवक का शव नयार से बरामद हुआ। एसडीएम ने बताया कि युवक की शिनाख्त संदीप पुत्र इंदर सिंह 25 साल निवासी कठवाड़ा घेरवा दुधारखाल के रूप में हुई है। मामले में परिजनों को सूचना दे दी गई है। युवक यहां चालक का काम करता था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गुलदार को पकड़ने के लिए घस्या महादेव में लगाया पिंजरा
Next: बीमार और दिव्यांग शिक्षक होंगे रिटायर: धन सिंह रावत

Related Post

IMG-20260628-WA0007
  • पौड़ी

सड़क चौड़ीकरण के दौरान बोलेरो पर गिरा बोल्डर, एक की मौत, दो घायल

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

श्रीनगर में निहंग सिखों पर कार्रवाई की मांग, छात्र संगठनों ने सौंपा पुलिस को ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.