Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बीमार और दिव्यांग शिक्षक होंगे रिटायर: धन सिंह रावत
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी

बीमार और दिव्यांग शिक्षक होंगे रिटायर: धन सिंह रावत

RNS INDIA NEWS 26/07/2022
rns featured image new

पौड़ी। आने वाले दिनों में शिक्षा विभाग में बड़ा बदलाव होने की उम्मीद है। शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने जिला मुख्यालय पौड़ी में आयोजित एक बैठक के दौरान इसकी तस्वीर साफ कर दी है। इसके तहत अब शिक्षा विभाग में लंबे समय से बीमार और दिव्यांग शिक्षकों की अनिवार्य व स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। इतना ही नहीं जनपद स्तर के दो-दो विद्यालयों को स्थानीय विधायक गोद लेंगे। साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर पालिका अध्यक्ष, ब्लाक प्रमुख, डीएम, सीडीओ व जनपद स्तरीय अधिकारी भी एक-एक विद्यालय को गोद लेंगे। पौड़ी के कलक्ट्रेट भवन सभागार में शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र से संबंधित शिक्षा व स्वास्थ्य विभाग के कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक ली। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में शिक्षा विभाग के तहत बड़े बदलाव होने वाले हैं। साथ ही जनपद के दूर दराज से स्कूलों को आवागमन करने वाले शिक्षक भी चिह्नित होने वाले हैं। सभी विद्यालयों में शिक्षकों की अनिवार्य बायोमेट्रिक उपस्थिति होनी अनिवार्य है। साथ ही शिक्षा मंत्री ने ऐसी भोजनमाताओं को भी चिह्नित करने के निर्देश दिये हैं, जिनके बच्चे उसी विद्यालय में नहीं पढ़ रहे जिसमें भोजना माता सेवा दे रही है। समीक्षा करते हुए डा. रावत ने कहा कि श्रीनगर विधानसभा के क्षतिग्रस्त छत व चाहर दीवारी विहीन विद्यालयों के शीघ्र ही प्रस्तावत तैयार करने के निर्देश दिये हैं। स्वास्थ्य मंत्री डा. रावत ने शत-प्रतिशत संस्थागत प्रसव कराने पर जोर दिया। उन्होंने स्वास्थ्य महकमे को जच्चा-बच्चा मृत्यु दर को न्यूनतम करने व शत-प्रतिशत लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिये हैं। बैठक में डीएम डा. विजय कुमार जोगदंडे, सीडीओ अपूर्वा पांडे, अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा महावीर सिंह बिष्ट, अपर निदेशक स्वास्थ्य गढ़वाल मंडल डा. भारती राणा, अपर जिलाधिकारी ईला गिरी, जिला विकास अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह चौहान, मुख्य शिक्षा अधिकारी डा. आनंद भारद्वाज आदि शामिल थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नहाते समय डूबे युवक का शव नयार नदी से बरामद
Next: महिला को डंडी-कंडी से पहुंचाया जिला अस्पताल

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
IMG-20260628-WA0007
  • पौड़ी

सड़क चौड़ीकरण के दौरान बोलेरो पर गिरा बोल्डर, एक की मौत, दो घायल

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.