Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नहर किनारे जेसीबी से खुदाई पर भड़के किसान, तहसीलदार से की शिकायत
  • देहरादून

नहर किनारे जेसीबी से खुदाई पर भड़के किसान, तहसीलदार से की शिकायत

RNS INDIA NEWS 27/02/2023
rns featured image new

ऋषिकेश। डोईवाला में अवैध खनन करने वालों के हौसले बुलंद हैं। यहां आए दिन नदियों किनारे अवैध खनन और अतिक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं। तहसील प्रशासन की कार्रवाई का डर यहां दिखाई नहीं दे रहा है। डोईवाला के लच्छीवाला में सिंचाई नहर की भूमि के पास अवैध खनन का मामला सामने आया। अवैध रूप से जेसीबी द्वारा खुदाई कर ट्रैक्टर के माध्यम से मिट्टी का उठान किया जा रहा था। इसकी सूचना मिलते ही किसान भड़क उठे और किसानों ने तहसीलदार मोहम्मद शादाब से शिकायत की। इसके बाद तहसील और पुलिस प्रशासन की टीम संयुक्त रूप से मौके पर पहुंची और खनन कार्य में लगे जेसीबी व मिट्टी का ढुलान कर रहे ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड़ डोईवाला कोतवाली में लाया गया। पानी प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह राणा ने कहा कि सिंचाई नहर के किनारे विभाग की लगभग 25 फीट भूमि थी। लेकिन अब भू माफियाओं ने उस भूमि पर अपना कब्जा कर लिया है। इसके अलावा भूमाफिया लगातार नहर के किनारे खुदाई कर नहर को क्षति पहुंचा रहा है। ऐसे में किसानों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस नहर से पूरे डोईवाला, तेल्लीवाला, धर्मुचक आदि जगहों के किसानों की फसलों को पानी मिलता है। वहीं किसानों ने प्रशासन से नहर की भूमि को चिह्नित किये जाने और भू माफियाओं के कब्जे से नहर की भूमि को मुक्त कराए जाने की भी मांग की। तहसीलदार मोहम्मद शादाब ने कहा कि मौके का निरीक्षण करके और पुराने कागज निकालकर नहर को क्षति पहुंचाने वालों पर करवाई की जायेगी। मौके पर सुरेंद्र सिंह राणा, हरबंस सिंह, विनय सावन, बलवंत सिंह, तेजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दोस्त ने हत्या कर शव को बोरे में बंद कर गेहूं के खेत में फेंका
Next: जिलाधिकारी वंदना की अध्यक्षता में जिला उद्योग मित्र की बैठक आयोजित

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में घायल सभासद की उपचार के दौरान मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में शिवपुरी चौकी प्रभारी की मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.