Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • नहर कवरिंग के कार्यों में लापरवाही पर विधायक भगत नाराज
  • नैनीताल

नहर कवरिंग के कार्यों में लापरवाही पर विधायक भगत नाराज

RNS INDIA NEWS 27/10/2022
rns featured image new

हल्द्वानी। विधायक बंशीधर भगत ने गुरुवार को अपने आवास पर लोक निर्माण, बिजली, जल निगम, जल संस्थान व सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक की। इस दौरान क्षेत्र में धीमी गति से हो रहे नहर कवरिंग के कार्य पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि अधिकारी विकास कार्यों के प्रति संवेदनशील नहीं रहे तो उनके खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि की कार्रवाई की जाएगी।
ऊंचापुल स्थित आवास में अधिकारियों के साथ हुई बैठक में विधायक भगत ने बताया कि पनचक्की चौराहे से कमलुवागांजा और चौफुला से त्रिमूर्ति मंदिर तक 45 करोड़ रुपये से नहर कवरिंग का कार्य होना है। जिसके लिए शासन से 10 करोड़ रुपये कार्यदायी विभाग को अवमुक्त कर दिए हैं। शेष धनराशि एक मुश्त अवमुक्त कराने को वह स्वयं मुख्यमंत्री से वार्ता करेंगे। उन्होंने बताया कि निर्माण कार्यों की वजह से त्योहारों के सीजन में आम जनता को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा है। लोगों ने उनसे शिकायत की है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्यों को चरणबद्ध तरीके से सभी विभाग आपसी सामंजस्य बनाकर एक महीने के भीतर समेट लें। चौफुला चौराहे से ऊंचापुल तक तत्काल काम पूर्ण कर लिया जाए। उसके बाद ही ऊंचापुल से त्रिमूर्ति मंदिर तक की नहर कवरिंग का काम शुरू करें।
विधायक ने जल संस्थान और बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि दोनों विभाग पाइप लाइन और बिजली लाइन समय से बिछाने का कार्य पूर्ण कर लें। ताकि सिंचाई विभाग नहर कवर करने को स्लैब डालने का काम कर सके। सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि कहा जितने क्षेत्र में दूसरे विभागों का कार्य पूर्ण हो चुका है उसे ही पहले तैयार करें। सरकारी भूमि से अतिक्रमण तत्काल हटाने की कार्रवाई की जाए। नहर कवरिंग योजना के नोडल विभाग लोक निर्माण विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी विभागों को धन अवमुक्त कर समय से सड़क निर्माण सुनिश्चित करें। हनुमान मंदिर से आरटीओ रोड सड़क निर्माण का कार्य जल्द से जल्द शुरू किया जाए।
बैठक में अधिशासी अभियंता लोनिवि अशोक चौधरी, सिंचाई केएस बिष्ट, जल संस्थान एमएम श्रीवास्तव, सहायक अभियंता विद्युत विद्याभूषण जोशी, नलकूप के आरबी सिंह, लोनिवि के ललित तिवारी, कनिष्ठ अभियंता एसएस मर्तोलिया, विधायक प्रतिनिधि विकास भगत, मीडिया प्रभारी विनोद मेहरा, पंकज उपाध्याय, विवेक भट्ट, मनोज तिवारी, सुभाष जोशी, नीरज आर्या मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: इंडिपेंडेंस कप ओपन ताइक्वांडो में हल्द्वानी के ऋषभ को गोल्ड
Next: एक लाख रुपये से अधिक की स्मैक के साथ दो गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में उत्तराखंड का दबदबा

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

थाना प्रभारी फील्ड में रहकर यातायात संभालें: एसएसपी

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

संदिग्ध हालात में युवक की मौत, पुलिस को सूचना दिए बिना किया अंतिम संस्कार

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.