Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • नहाने के दौरान रील बनाने का शौक जान पर पड़ा भारी, युवक गंगनहर में डूबा
  • हरिद्वार

नहाने के दौरान रील बनाने का शौक जान पर पड़ा भारी, युवक गंगनहर में डूबा

RNS INDIA NEWS 17/06/2025
man drowning hand

हरिद्वार(आरएनएस)।  गंगनहर में नहाने के दौरान मोबाइल से वीडियो बनवाने का शौक सहारनपुर के एक युवक की जान पर भारी पड़ा। युवक का दोस्त अपने मोबाइल से वीडियो बनाता रहा और वह रैलिंग पार कर गहरे पानी में चला गया। देखते ही देखते युवक गंगनहर में डूब गया।  यह पूरी घटना मोबाइल में कैद हो गई। अगली दोपहर पथरी पावर हाऊस में उसका शव भी बरामद हो गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद युवक का शव रोते-बिलखते स्वजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस के मुताबिक, पंजाबी बाग कॉलोनी, सहारनपुर निवासी विकास रविवार को अपने दोस्तों प्रमोद कुमार, सागर और विवेक त्यागी के साथ गंगा नहाने हरिद्वार आया था। घूमने-फिरने के बाद चारों दोस्त मध्य हरिद्वार में गोविंदपुरी गंगनहर घाट पर पहुंचे। यहां विकास गंगनहर में उतरा और अपने एक दोस्त को मोबाइल से वीडियो बनाने के लिए कहा। इसी बीच विकास गंगनहर की रेलिंग पार कर गहराई की ओर बढ़ गया। कुछ दूर तैरने के बाद उसने वापस रैलिंग तक आने का प्रयास किया, लेकिन वह कामयाब नहीं हो सका। देखते ही देखते वह गंगनहर में समा गया। विकास के दोस्त व अन्य चश्मदीदों की आंखे खुली रह गई। मोबाइल से बनाए गए वीडियो में साफ दिख रहा है कि विकास ने हाथ चलाते हुए रैलिंग की तरफ आने का भरसक प्रयास किया, मगर वह डूब गया।
सूचना पर जल पुलिस के गोताखोरों ने सर्च ऑपरेशन चलाया, पर कुछ पता नहीं चल पाया। रात में ही स्वजन सहारनपुर से हरिद्वार पहुंच गए। सोमवार सुबह फिर पुलिस ने सर्च आप्रेशन चलाया।   इसी बीच दोपहर के समय गंगनहर पर बने पथरी पावर हाउस से युवक का शव बरामद हुआ। ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि शिनाख्त के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद शव को स्वजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: खराब मौसम के चलते केदारनाथ के लिए नहीं चले हेलीकॉप्टर
Next: सीएम धामी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भेंट कर विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर की चर्चा

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

नगर पंचायत ने अमर जवान चौक पर लगाया ठंडे पानी का टैंकर

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

होम स्टे दिलाने के नाम पर योगाचार्य से 70 हजार रुपये हड़पे

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

दिल्ली-जयपुर जा रही वोल्वो बस में लगी आग, 32 यात्री सुरक्षित

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.