Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • सीएम धामी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भेंट कर विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर की चर्चा
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सीएम धामी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भेंट कर विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर की चर्चा

RNS INDIA NEWS 17/06/2025
rns featured image new

– साइबर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस” की स्थापना के लिए केंद्र से 63.60 करोड़ अनुरोध
– विद्युत परिसंपत्तियों को एनडीआरएफ/एसडीआरएफ के तहत क्षतिपूर्ति के दायरे में लाने का आग्रह
– सितारगंज केंद्रीय कारागार के विस्तार के लिए 150.16 करोड़ रुपये का प्रस्ताव
– पंतनगर-रुद्रपुर औद्योगिक क्षेत्र में उत्तराखण्ड निवेश उत्सव’ का आयोजन

देहरादून (आरएनएस)। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भेंट की और राज्य के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न अहम विषयों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने देहरादून में “साइबर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस” की स्थापना के लिए 63.60 करोड़ रुपये की स्वीकृति का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में बढ़ती चुनौतियों को देखते हुए यह सेंटर डिजिटल अपराधों की रोकथाम, विशेषज्ञ प्रशिक्षण, साइबर फोरेंसिक और अत्याधुनिक संसाधनों के विकास में निर्णायक भूमिका निभाएगा।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश की विद्युत अधोसंरचना को प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान का उल्लेख करते हुए कहा कि छोटे हिमालयी राज्यों की भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए विद्युत उत्पादन, पारेषण और वितरण से जुड़ी परिसंपत्तियों को एनडीआरएफ/एसडीआरएफ क्षतिपूर्ति के दायरे में शामिल किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे राज्य का आपदा प्रबंधन तंत्र और अधिक प्रभावी और सशक्त होगा।

मुख्यमंत्री ने सितारगंज स्थित केंद्रीय कारागार के विस्तार के लिए 150.16 करोड़ रुपये की परियोजना को शीघ्र मंजूरी दिए जाने का भी अनुरोध किया। इस दौरान उन्होंने हाल ही में संपन्न उत्तराखंड ग्लोबल इनवेस्टर समिट-2023 का उल्लेख करते हुए बताया कि राज्य ने 3.50 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्तावों पर समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। इसे राज्य के लिए गर्व की उपलब्धि बताते हुए उन्होंने अवगत कराया कि अब ‘उत्तराखंड निवेश उत्सव’ का आयोजन प्रस्तावित है, जो पंतनगर-रुद्रपुर के औद्योगिक क्षेत्र में आयोजित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री को इस आयोजन में मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित भी किया। बैठक के दौरान अमित शाह ने मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तुत सभी प्रस्तावों पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘नए भारत’ की परिकल्पना को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है और केंद्र सरकार का मार्गदर्शन तथा सहयोग राज्य के विकास को नई ऊर्जा प्रदान कर रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नहाने के दौरान रील बनाने का शौक जान पर पड़ा भारी, युवक गंगनहर में डूबा
Next: महिला कर्मी से छेड़छाड़ व मारपीट के आरोप में पुरूष कर्मी पर केस दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

भू-माफियाओं के खिलाफ सुराज सेवा दल का कूच, बैरेकेडिंग पर चढ़े

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

‘मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना’ को मिलेगा नया रूप, वर्चुअल ट्रेनिंग होगी अनिवार्य

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-18 at 18.04.14
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी कैबिनेट की बैठक में उपनल कर्मचारियों के वेतन समेत कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पीएम स्वनिधि योजना के विशेष अभियान के तहत खत्याड़ी में शिविर आयोजित
  • भू-माफियाओं के खिलाफ सुराज सेवा दल का कूच, बैरेकेडिंग पर चढ़े
  • राज्यपाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश
  • ‘मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना’ को मिलेगा नया रूप, वर्चुअल ट्रेनिंग होगी अनिवार्य
  • प्रधान प्रबंधक के तबादले पर भड़के दुग्ध संघ कर्मचारी, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी
  • धामी कैबिनेट की बैठक में उपनल कर्मचारियों के वेतन समेत कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.