Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • नागरिक हितों की रक्षा को सशक्त भू-कानून लाया जाएगा : मुख्य सचिव
  • नैनीताल

नागरिक हितों की रक्षा को सशक्त भू-कानून लाया जाएगा : मुख्य सचिव

RNS INDIA NEWS 05/10/2024
default featured image

नैनीताल(आरएनएस)।  मुख्य सचिव राधा रतूड़ी का कहना है कि उत्तराखंड में सशक्त भू-कानून लाया जाएगा। सीएम ने भी इसके लिए स्पष्ट निर्देश दिए हैं। प्रदेश के निवासियों के साथ कोई अन्याय न हो और उनकी जमीन पर कोई कब्जा न करे, इसके लिए सभी अधिकारियों के सुझाव लिए गए हैं। राज्य स्तर पर जो कानून बनाया जा रहा है, उनमें सभी के सुझाव जोड़कर एक सशक्त भू-कानून बनाया जाएगा। ताकि यहां के नागरिकों के हितों की रक्षा हो सके। अपने तीन दिनी दौरे के तहत मुख्य सचिव राधा रतूड़ी शनिवार को नैनीताल पहुंचीं। यहां उन्होंने आरएस टोलिया उत्तराखंड प्रशासनिक अकादमी में जिले में हो रहे विकास कार्यों के संबंध में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। कहा कि सरकार की योजनाओं को हर वर्ग व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता है। जिसके लिए सरकार प्रयत्नशील है। महिला सुरक्षा को लेकर सरकार हर स्तर पर कार्य कर रही है। मूल निवास को लेकर कहा कि इसे लेकर कोई विरोधाभास नहीं है। जो मूल निवासी हैं उनको मूल निवास प्रमाण पत्र मिलेगा। वहीं जो स्थायी हैं उन्हें स्थायी निवास प्रमाण पत्र मिलेगा। मामले में सरकार का स्टैंड बिलकुल साफ है। बैठक के दौरान नशा उन्मूलन आदि को लेकर भी चर्चा हुई। इसके बाद उन्होंने महिला समूह और उद्योग विभाग की ओर से लगाए स्टालों का निरीक्षण भी किया। यहां कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत, डीएम वंदना सिंह, एडीएम शिवचरण द्विवेदी, पीआर चौहान, संयुक्त मजिस्ट्रेट वरुणा अग्रवाल, एसडीएम प्रमोद कुमार, तहसीलदार मनीषा मकराना आदि भी रहे।

नैनीताल का मॉडल पूरे प्रदेश में लागू होगा
महिला सुरक्षा को लेकर भी बैठक में चर्चा हुई। जिला प्रशासन ने उन्हें बालिका सुरक्षा को लेकर अब तक किए गए कार्यों की जानकारी दी। जिसपर मुख्य सचिव ने प्रशंसा करते हुए कहा कि महिला/बालिका सुरक्षा को लेकर उठाया गया कदम सराहनीय है। जल्द ही इस मॉडल को पूरे राज्य में लागू करने का प्रयास किया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भुनका गांव में युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत
Next: जिलाधिकारी ने जागेश्वर धाम पहुंचकर की मास्टर प्लान के कार्यों की समीक्षा

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

आईपीएस निवेदिता कुकरेती ने संभाला आईजी कुमाऊं का कार्यभार, कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 22.36.01_11zon
  • नैनीताल

विश्व पर्यावरण दिवस पर रामगढ़ रेंज में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

सेंचुरी पेपर मिल ने ढ़ाई करोड़ पौधे लगाने का रखा लक्ष्य

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी
  • खाद्य सुरक्षा मानकों पर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को दिया प्रशिक्षण
  • गांजा तस्करी से खरीदी गई कार गैंगस्टर एक्ट में जब्त
  • हवालबाग में जल संरक्षण अभियान के तहत विशेष गोष्ठी आयोजित
  • रानीखेत पुलिस ने ₹1.67 लाख से भरा बैग कुछ ही घंटों में किया बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.