Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • हाथियों ने मचाया नगला में उत्पात
  • ऊधम सिंह नगर

हाथियों ने मचाया नगला में उत्पात

RNS INDIA NEWS 13/11/2023
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। नगला बाईपास पर जंगली हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया। हाथियों ने सड़क किनारे रखे पांच खोखे और उनमें भरा हजारों का सामान पूरी तरह से तहस-नहस कर दिया है। वहीं सड़क किनारे बिखरे सामान पर चोरों ने हाथ साफ कर लिया। रविवार देर रात नगला बाईपास पर करीब 40 से 50 हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया। हाथियों ने वहां सड़क किनारे लगा ओमवीर मौर्या का खोखा और उसमें भरा करीब नौ हजार का सामान, मनोज सिंह कार्की का खोखा और उसमें भरा करीब ₹छह हजार का सामान, संतोष चौहान का खोखा और उसमें भरा ₹पांच हजार का सामान, रमेश पंत का खोखा और उसमें भरा करीब ₹12 हजार का सामान एवं राजू मौर्या का खोखा और उसमें भरा सात हजार का सामान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया है। देर रात करीब दो बजे पता चलने पर स्थानीय दुकान स्वामी जब मौके पर पहुंचे तो हाथियों का झुंड वहां से जा चुका था। घटना के बाद वहां सड़क पर बिखरे सामान पर दो युवकों ने हाथ साफ कर दिया। जब तक दुकान स्वामी अपने-अपने खोखे के समीप पहुंचे, अंधेरे का लाभ उठाकर सामान समेत दो युवक वहां से भाग निकले। दुकानदारों ने कुछ दूरी तक उनका पीछा भी किया, लेकिन वे हाथ नहीं आये। दुकानदारों ने बताया कि वे कई वर्षों से बाईपास पर खोखे लगाकर अपनी आजीविका चलाते थे। अब उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: युवक ने फांसी लगाकर जान दी
Next: घर से लाइसेंसी राइफल चोरी

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

फाइनेंस रिकवरी के नाम पर दो डंपर चालकों से तमंचे की नोंक पर हजारों की नकदी लूटी

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नानकमत्ता विधानसभा में एसआईआर के धीमी गति से एसडीएम नाराज

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पेयजल संकट को लेकर ग्रामीण पहुंचे डीएम के दरबार, 10 दिन में समाधान का आश्वासन
  • टेबल टेनिस में आराध्या शर्मा ने जीता स्वर्ण पदक
  • अफसर भाजपा के एजेंट की तरह कर रहे काम: विधायक मदन बिष्ट
  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.