Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • नगर पालिका प्रशासन पर पीएम-राजीव आवास घोटाले का आरोप
  • ऊधम सिंह नगर

नगर पालिका प्रशासन पर पीएम-राजीव आवास घोटाले का आरोप

RNS INDIA NEWS 27/07/2024
rns featured image new

काशीपुर(आरएनएस)। नगर पालिका के निवर्तमान नामित सभासद और भाजपा के नेता विमल शर्मा ने एक बार फिर नगर पालिका पर पीएम आवास और राजीव आवास में धांधली का आरोप लगाया है। उन्होंने कुमायूं कमिश्नर को शिकायती पत्र भेजकर जल्द आरोपों की जांच की मांग की है। जांच नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।शनिवार को नामित सभासद विमल शर्मा ने अपने कार्यालय पर प्रेस वार्ता की। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि नगर पालिका चेयरमैन और अधिकारियों ने मिलीभगत कर पीएम आवास और राजीरव गांधी आवास के नाम पर बड़ा घोटाला कर क्षेत्र की गरीब जनता को छला है। उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि जिन लोगों को आवास दिए गए हैं, उनसे सुविधा शुल्क भी वसूला गया, जो कि गैरकानूनी है। साथ ही कहा कि पालिका अध्यक्ष सहित बोर्ड ने अपने चहेतों को आवास दिए हैं, जबकि पात्र लाभार्थी आवास के लिए भटक रहे हैं। उन्होंने कहा कि तीन माह पहले भी उन्होंने कमिश्नर और एसडीएम आरसी तिवारी को शिकायती पत्र भेजा था। अभी 12 जुलाई को भी मांग पत्र एसडीएम कार्यालय में दिया था, लेकिन शिकायत करने पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि क्षेत्र के कुछ चहेतों से योजना के तहत आवास बनाकर उन्हें बेच भी दिया है, जो नियमों के खिलाफ है। लेकिन अधिकारियों की साठगांठ के चलते कोई जांच नहीं की जा रही है। नगर क्षेत्र में पात्र लोगों को आवास मिलना तो दूर उन्हें पालिका परिसर से ही खदेड़ दिया जाता है।

बोर्ड की बैठक में मीडिया कर्मियों की थी नो एंट्री : शर्मा
विमल शर्मा ने कहा कि वह नामित सभासद थे और पालिका में होने वाली बोर्ड की हर बैठक में उन्होंने आवाज उठाई कि बैठक में बोर्ड के अलावा मीडिया कर्मी भी होने चाहिए, जिससे बोर्ड बैठक की जानकारी जनता को मिल सके, लेकिन हर बार उनकी आवाज को दबा दिया जाता था। उन्होंने कहा कि पालिका में अधिकांश मेंबर कांग्रेस के हैं, ऐसे में उनकी आवाज को अनसुना कर दिया जाता था। उन्होंने इसकी शिकायत भी सीएम से की है।

पालिकाध्यक्ष ने नहीं उठाया फोन

विमल शर्मा ने पूर्व में भी पालिकाध्यक्ष और अधिकारियों पर ये आरोप लगाए थे, तब पालिकाध्यक्ष ने उनके आरोपों पर कोई भी जवाब देने से साफ मना कर दिया था। आज पुनः लगे आरोपों के बारे में जब उनसे बात करने के लिए उन्हें फोन किया गया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सरकारी धन के गबन का आरोपी डाकपाल गिरफ्तार
Next: धरने पर भाषण के दौरान अचेत होकर गिरे विधायक बेहड़

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

महिला आरक्षण बिल बिना शर्त लागू करने की उठी जोरदार मांग

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

स्थानान्तरण के लिए 15 जुलाई से कर सकेंगे आवेदन

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

तेज रफ्तार ट्रक से युवक की मौत के आठ साल पुराने मामले में फैसला

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जुलाई
  • इलेक्ट्रिक बस सेवा ठप होने से यात्रियों को उठानी पड़ी भारी परेशानी
  • श्रीदेव सुमन विवि को जल्द नए कुलपति मिलने की उम्मीद
  • केदारनाथ रोपवे से रोजगार छिनने का डर, 19 को महापंचायत
  • आर्थिक तंगी का हवाला देकर बेच रहा था नशीले इंजेक्शन, पुलिस अब पूरे नेटवर्क की तलाश में जुटी
  • पति से विवाद में महिला ने गंगनहर में लगाई छलांग
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.