Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • नगर पंचायत चमियाला में बुनियादी सुविधाओं का अभाव
  • टिहरी

नगर पंचायत चमियाला में बुनियादी सुविधाओं का अभाव

RNS INDIA NEWS 15/05/2024
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)।  पांच वर्ष पूर्व अस्तित्व में आई नगर पंचायत चमियाला में बुनियादी सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। जहां पर पेयजल, शौचालय, साफ सफाई व सुरक्षा की दृष्टि से लगाए गए सीसीटीवी कैमरे खराब होने से लोगों को सुविधाएं नहीं मिल पा रही है। बुधवार को लोगों ने नगर पंचायत के ईओ पर जनसुविधाओं को लेकर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उनके स्थानांतरण की मांग की है। स्थानीय निवासी भरत सिंह नेगी, संजय पंवार, कुशाल सिंह पंवार, दिनेश भजनियाल ने बताया कि नगर पंचायत के अंतर्गत चमियाला बाजार में लगाए गए सीसीटीवी खराब पड़े हैं। जिस कारण बाजार में चोरी की घटनाएं और शरारती तत्वों द्वारा वाहनों में तेल की चोरी और तोड़फोड़ की घटनाओं का पता नहीं लग पाता है। साथ ही नगर पंचायत के सभी वार्डों में नालियों की साफ-सफाई नहीं होने से गंदगी फैलने से बीमारियों का अंदेशा बना हुआ है। बाजार में पेयजल की भी समस्या बनी हुई है। अधिकांश घरों में पानी न आने से पेयजल का संकट बना हुआ है तथा नलों में दूषित पानी व कीड़े मकोड़े आने से लोग बीमार हो रहे हैं। नगर पंचायत क्षेत्र में उत्तरकाशी-केदारनाथ मोटर मार्ग पर निर्मित शौचालय के गड्ढे पर ढक्कन नही होने के कारण क्षेत्र में बदबू आने से यात्रियों व स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत के ईओ उक्त समस्याओं के प्रति लापरवाह बने हुए हैं। जिसका खामियाजा नगर पंचायत के सातों वार्डो में रह रहे लोगों को उठाना पड़ रहा है। उन्होंने शीघ्र उक्त बुनियादी सुविधाओं में सुधार न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
वहीं नगर पंचायत चमियाला के ईओ अजय असवाल ने कहा कि बाजार में सभी सीसीटीवी कैमरे विधिवत काम कर रहे हैं। नालियों की यात्रा सीजन में साफ सफाई की गई है। शौचालय के गड्ढे की शीघ्र मरम्मत की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: केदारनाथ धाम में मोबाइल नेटवर्क नहीं आने से यात्री परेशान
Next: व्यवस्थाधिकारी के लिए अभिलेख सत्यापन 22 मई को

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

भीम आर्मी के विरोध में चौंधार पहुंचे प्रतापनगर के लोग

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.