Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • केदारनाथ धाम में मोबाइल नेटवर्क नहीं आने से यात्री परेशान
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ धाम में मोबाइल नेटवर्क नहीं आने से यात्री परेशान

RNS INDIA NEWS 15/05/2024
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)।  केदारनाथ धाम में कपाट खुलने से लेकर अभी तक संचार सुविधा बेहतर नहीं हो पाई है। बुधवार को भी मोबाइल नेटवर्क नहीं मिलने के कारण केदारनाथ में यात्रियों काफी दिक्कतें उठानी पड़ी। बीएसएनएल के साथ ही निजी कंपनियों के नेटवर्क भी ठीक तरह से काम नहीं कर रहे हैं, जिससे यात्रियों के साथ ही स्थानीय व्यापारी, तीर्थपुरोहित एवं अन्य लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। केदारनाथ धाम में इस बार अभी तक बेहतर संचार सुविधा नहीं हो सकी है। हालांकि बड़ी संख्या में यात्रियों की आवाजाही के कारण यहां मोबाइल नेटवर्क पर अत्यधिक दबाव हो रहा है जिससे कम्युनिकेशन में दिक्कतें पेश आ रही है। केदारनाथ धाम में रह रहे लोगों का कहना है कि संचार सेवा के चलते परिजनों से ठीक तरह से सम्पर्क नहीं हो पा रहा है। विशेषरूप से केदारनाथ धाम और आसपास यह दिक्कत है। बेस कैंप और रुद्राकैंप आते ही मोबाइल नेटवर्क में सुधार हो रहा है। केदारनाथ के तीर्थपुरोहित राजकुमार तिवारी, संतोष त्रिवेदी, रमाकांत शर्मा सहित कई लोगों ने कहा कि केदारनाथ में संचार सेवा को बेहतर किए जाने की जरूरत है। केदारनाथ से सम्पर्क करने और अन्य जगहों से यहां सम्पर्क करने में काफी दिक्कतें आ रही है। बात करते हुए बीच में सम्पर्क कट हो जा रहा है काफी प्रयास करने के बाद एक-दूसरे को कॉल लग रही है। कहा कि बीएसएनएल के साथ निजी कंपनियों की सेवाएं बेहतर की जाएं ताकि स्थानीय लोगों के साथ ही यात्रियों को इसका लाभ मिल सके।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वनाग्नि पर सुप्रीम कोर्ट की उत्तराखंड सरकार को फटकार, मुख्य सचिव तलब
Next: नगर पंचायत चमियाला में बुनियादी सुविधाओं का अभाव

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.