Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • कोटद्वार नगर निगम में सरकारी धन का गबन करने के आरोप में पार्षद व महिला ठेकेदार गिरफ्तार
  • पौड़ी

कोटद्वार नगर निगम में सरकारी धन का गबन करने के आरोप में पार्षद व महिला ठेकेदार गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 10/12/2022
IMG-20221209-WA0001-720x375

कोटद्वार। सरकारी धन का गबन करने वालों का पर्दाफाश करते हुए फर्जी दस्तावेज बनाकर लगभग 24 लाख की धोखाधड़ी करने वाले कोटद्वार नगर निगम पार्षद व महिला ठेकेदार को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया है।

बताते चले कि 14 अक्टूबर को नगर आयुक्त किशन सिंह नेगी, ने कोतवाली कोटद्वार पर रिपोर्ट दर्ज कराई कि नगर निगम कोटद्वार से वर्ष 2017-18 में 23,89,584 रुपये की धनराशि काम करने वाले ठेकेदारों के खातों में भुगतान किया गया। जिसके सम्बन्ध में केवल एक पत्रावली वर्ष 2017-18 में कार्य करने के बाद भुगतान हो चुका था।
तत्कालीन लेखाकार पंकज सिंह रावत द्वारा धोखाधड़ी व कूटरचना कर पुनः वर्ष-2021 में उसी कार्य का भुगतान 17,73,886 रुपये की धनराशि ठेकेदार सुमिता देवी को किया गया। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने धारा-409/420/467/468/471/120 (बी) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जांच अधिकारी उपनिरीक्षक संजय रावत दस्तावेज एवं अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य इकट्ठा कर कार्यवाही की।
जांच में पता चला कि पार्षद कुलदीप सिंह पुत्र राजपाल काम्बोज ठेकेदार सुमिता देवी का पूरा काम देखता था व भुगतान की धनराशि 17,73,886 रुपये में से 15 लाख रूपये से अधिक उसने खुद निकाले और लेखाकार पंकज सिंह रावत के साथ बांटे।
साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आज सुमिता देवी पत्नी स्व0 राजेन्द्र सिंह चौधरी, निवासी-बडथ्वाल कॉलोनी, पदमपुर सुखरों, कोतवाली कोटद्वार, जनपद पौड़ी गढ़वाल (उम्र-41 वर्ष), कुलदीप सिंह पुत्र राजपाल काम्बोज, निवासी गाड़ीघाट कोटद्वार, जनपद पौड़ी गढ़वाल को गिरफ्तार कर लिया हैय । जबकि अभियुक्त पंकज सिंह फरार चल रहा है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह, उपनिरीक्षक संजय रावत, विकास गैरोला आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: छात्र-छात्राओं को दिया सेल्फ डिफेंस का प्रशिक्षण
Next: आधी-अधूरी जानकारी के साथ आए अफसरों को डीएम ने फटकारा

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

हाथी ने महिला को सूंड से उठाकर खेत में फेंका

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

बस और बाइक की टक्कर, दिल्ली के युवक की मौत

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट
  • दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.