Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • छात्र-छात्राओं को दिया सेल्फ डिफेंस का प्रशिक्षण
  • पौड़ी

छात्र-छात्राओं को दिया सेल्फ डिफेंस का प्रशिक्षण

RNS INDIA NEWS 10/12/2022
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनगर में महिला पुलिस कर्मियों को दो दिन तक दिए गए प्रशिक्षण के बाद महिला पुलिस कर्मियों ने विभिन्न शिक्षण संस्थानों में जाकर छात्र-छात्राओं को सेल्फ डिफेंस का प्रशिक्षण दिया। शुक्रवार को कोतवाली श्रीनगर एवं महिला थाना श्रीनगर द्वारा भगवती मेमोरियल स्कूल श्रीकोट एवं राजकीय इण्टर कॉलेज दिखोल्यूं में जाकर छात्राओं को जागरूक करते हुये सेल्फ डिफेंस का प्रशिक्षण दिया। इसके साथ ही उन्होंने पोक्सो एक्ट, साइबर सेफ, स्वयं की रक्षा हेतु पंच बांधना, शरीर की कमजोर कड़ी पर वार करना, किसी की पकड़ से खुद को छुड़ाने के साथ पैरों से वार करना आदि की तकनीक के बारे में बताया। इस मौके पर उन्होंने छात्राओं को गुड टच, बेड टच का अन्तर समझाते हुये संवेदनशील बिन्दुओं के बारे में जानकारियां दी। साथ ही महिला हेल्पलाइन, गौरा शक्ति एप, उत्तराखण्ड पुलिस एप, महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों, मानव तस्करी व आपातकालीन नम्बर डायल-112 के बारे में बताया। पुलिस टीम में एसआई प्रवीणा सिदोला, आरक्षी बबीता, अनीता शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 10 दिसम्बर
Next: कोटद्वार नगर निगम में सरकारी धन का गबन करने के आरोप में पार्षद व महिला ठेकेदार गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

आयोग से चयनित एलटी शिक्षकों को 20 साल बाद मिला वरिष्ठता का अधिकार

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

प्रवेश द्वार पर लिखे नाम पर विवाद, दोनों पक्षों ने पुलिस में दी तहरीर

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

जनपद के सभी होमस्टे का होगा भौतिक सत्यापन, तय की जाएंगी श्रेणी

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • ग्राम पंचायत अथरबनी के उपप्रधान बने रमेश सिंह भोज
  • मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, 13 अगस्त तक करें दावा और आपत्ति दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.