Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • नदी में नहाने गए किशोर की डूबकर मौत, घर में मचा कोहराम
  • अल्मोड़ा

नदी में नहाने गए किशोर की डूबकर मौत, घर में मचा कोहराम

RNS INDIA NEWS 26/05/2025
man drowning hand

अल्मोड़ा। जनपद के जैंती क्षेत्र में पनार नदी में नहाने गए एक किशोर की डूबने से मौत हो गई। हादसा सोमवार को उस वक्त हुआ जब गांव के पांच युवक नदी में नहाने पहुंचे थे। इस दौरान 17 वर्षीय संजय कुमार गहरे पानी में बने भंवर में फंस गया और बाहर नहीं निकल सका। साथियों ने शोर मचाकर मदद की गुहार लगाई, लेकिन जान नहीं बचाई जा सकी।

जानकारी के अनुसार, कुटौली गांव निवासी ललित कुमार, दीपक कुमार, महेंद्र कुमार, संजय कुमार और योगेश सिंह की आल्टो कार बुक कर सभी युवक पनार नदी नहाने के लिए निकले थे। पुल के पास कार खड़ी कर चार युवक नीचे गहरे तालाब में उतरे। नहाते समय संजय अचानक पानी के तेज भंवर में फंस गया। काफी देर तक जब वह पानी से बाहर नहीं आया तो साथियों ने चीख-पुकार शुरू कर दी।

इसी बीच वहां से गुजर रहे कमलेश राणा ने शोर सुनकर नदी में छलांग लगाई और उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। हादसे की सूचना कमलेश ने जैंती पुलिस चौकी को दी, जिसके बाद चौकी प्रभारी दिनेश परिहार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों की मदद से संजय को पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। किशोर की असमय मौत से गांव में शोक की लहर है और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पीएमजीएसवाई के तहत बन रहे पुलों के अप्रोच रोड का कार्य जल्द पूरा किया जाएगा: गणेश जोशी
Next: एसएसजे परिसर में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ संगोष्ठी को लेकर एनएसयूआई का हंगामा

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विवाह अनुदान योजनाओं के लिए 28 फरवरी तक होंगे आवेदन

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिलों के भुगतान में देरी और स्थानांतरण नीति पर कर्मचारी संगठनों ने जताया रोष

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नराकास अल्मोड़ा की हिंदी कार्यशाला में राजभाषा प्रोत्साहन योजनाओं की दी जानकारी

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 18 जून
  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
  • केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी
  • ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.