Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पीएमजीएसवाई के तहत बन रहे पुलों के अप्रोच रोड का कार्य जल्द पूरा किया जाएगा: गणेश जोशी
  • देहरादून

पीएमजीएसवाई के तहत बन रहे पुलों के अप्रोच रोड का कार्य जल्द पूरा किया जाएगा: गणेश जोशी

RNS INDIA NEWS 26/05/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी से आज उनके कैंप कार्यालय में कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर कर्णप्रयाग विधानसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत चल रहे सड़कों और पुलों के निर्माण कार्यों की प्रगति एवं समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
विधायक नौटियाल ने मंत्री जोशी का ध्यान बकरियाबैंड-छिमटा, जंगलचट्टी (खेती)-सिराना, गॉल-मठकोट, बुंगीधार-मेहलचोरी-बछुआबाण-कोलानी और देवपुरी तक के पांच महत्वपूर्ण मोटर मार्गों की ओर आकर्षित किया। उन्होंने बताया कि इन मार्गों पर पुलों का निर्माण तो हो चुका है, लेकिन उनके पहुंच मार्ग (अप्रोच रोड) अब तक अधूरे हैं, जिससे जनता को पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है।
इसके अतिरिक्त, लाटूगैर-नैणी (3.5 किमी) और स्यूंणी मल्ली (4.5 किमी) सड़कों की जर्जर स्थिति पर भी उन्होंने चिंता जताई और शीघ्र मरम्मत की आवश्यकता जताई।
मंत्री गणेश जोशी ने बैठक में मौजूद पीएमजीएसवाई के मुख्य अभियंता को निर्देशित किया कि वे शीघ्र संबंधित क्षेत्रों का दौरा करें और अप्रोच रोड सहित सभी निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क और संपर्क मार्गों का सुदृढ़ विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और इस दिशा में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को सड़कों की मरम्मत कार्य तत्काल शुरू करने और फील्ड विजिट कर भौतिक प्रगति की समीक्षा करने के भी निर्देश दिए।
बैठक में पीएमजीएसवाई के मुख्य अभियंता संजय पाठक और गढ़वाल परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता मनीष मित्तल भी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वन हेल्थ कार्यक्रम के तहत मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा का पर्यवेक्षी दौरा
Next: नदी में नहाने गए किशोर की डूबकर मौत, घर में मचा कोहराम

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में नाबालिग चला रहे हैं अवैध खनन के ट्रैक्टर

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 18 जून
  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
  • केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी
  • ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.