Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • एसएसजे परिसर में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ संगोष्ठी को लेकर एनएसयूआई का हंगामा
  • अल्मोड़ा

एसएसजे परिसर में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ संगोष्ठी को लेकर एनएसयूआई का हंगामा

RNS INDIA NEWS 26/05/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। एसएसजे परिसर में सोमवार को आयोजित ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ विषयक संगोष्ठी को लेकर एनएसयूआई कार्यकर्ता भड़क उठे। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि यह कार्यक्रम भाजपा के दबाव में आयोजित किया गया है और विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रों के शैक्षिक हितों की उपेक्षा कर राजनीतिक एजेंडे को बढ़ावा दे रहा है। विवाद उस समय और बढ़ गया जब आक्रोशित छात्रों ने विधि संकाय के मुख्य द्वार पर ताला जड़ दिया और कार्यक्रम के विरोध में नारेबाजी करने लगे। छात्रों ने उत्तराखंड जलागम परिषद के उपाध्यक्ष के वाहन को परिसर में प्रवेश से रोक दिया और कुलपति तथा विभागाध्यक्ष को बुलाने की मांग पर अड़े रहे। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने छात्रों को शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन बात तीखी नोकझोंक तक पहुंच गई। कुछ छात्रों ने जलागम परिषद के उपाध्यक्ष की कार के आगे खड़े होकर रास्ता रोक लिया, जिस पर पुलिस को हल्का बल प्रयोग कर छात्रों को हटाना पड़ा। छात्रों का आरोप है कि विश्वविद्यालय प्रशासन शैक्षणिक गतिविधियों को लेकर उदासीन है। छात्र संगठनों को अपने कार्यक्रमों के लिए अनुमति नहीं दी जाती, जबकि राजनीतिक कार्यक्रम बिना किसी पूर्व सूचना या स्वीकृति के आयोजित किए जाते हैं। छात्रों ने परिसर को राजनीति का अड्डा बताते हुए कहा कि यहाँ केवल पार्टी विशेष की चलती है और शिक्षकों को छात्रों की पढाई से कुछ लेना देना नहीं है। प्रदर्शन के दौरान एनएसयूआई से जुड़े छात्र अमित बिष्ट, पंकज कार्की, गोपाल भट्ट सहित अन्य मौजूद रहे। छात्रों ने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में विश्वविद्यालय परिसर में इस प्रकार के एकतरफा कार्यक्रम होते हैं, तो विरोध और उग्र किया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नदी में नहाने गए किशोर की डूबकर मौत, घर में मचा कोहराम
Next: फिर आंदोलन की तैयारी में राज्य के अतिथि शिक्षक

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

पीएम स्वनिधि योजना के विशेष अभियान के तहत खत्याड़ी में शिविर आयोजित

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-18 at 16.21.30_11zon
  • अल्मोड़ा

राज्यपाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-18 at 15.39.30_11zon
  • अल्मोड़ा

प्रधान प्रबंधक के तबादले पर भड़के दुग्ध संघ कर्मचारी, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब
  • महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी
  • दो दशक पुरानी सड़क बनी आफत, मांदरा गांव में घुसा बारिश का पानी
  • अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक घोटाले में आईटी इंजीनियर गिरफ्तार
  • एसटीएफ ने कट्टरपंथी-देशविरोधी कामों में शामिल युवक को दबोचा
  • पीएम स्वनिधि योजना के विशेष अभियान के तहत खत्याड़ी में शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.