Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • मॉक अभ्यास: नदी में बाढ़ और बस अड्डे पर भगदड़ की सूचना पर दौड़ा प्रशासन
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मॉक अभ्यास: नदी में बाढ़ और बस अड्डे पर भगदड़ की सूचना पर दौड़ा प्रशासन

RNS INDIA NEWS 20/04/2023
08

चारधाम यात्रा एवं मानसून सीजन में आपदा प्रबन्धन की तैयारियों के दृष्टिगत हुआ जनपद में मॉक अभ्यास आयोजन

देहरादून। चारधाम यात्रा एवं मानसून सीजन में आपदा प्रबन्धन की तैयारियों के दृष्टिगत जनपद में मॉक  अभ्यास आयोजन किया गया। मॉक ड्रिल के अनुसार प्रातः 09:50बजे जिला अपदा प्रबन्धन कार्यालय के कन्ट्रोलरूम में दूरभाष पर सूचना प्राप्त हुई है कि महाराणा प्रताप स्टेडियम रायपुर के समीप ओआईसिस स्कूल के पास नदी में बाढ आने से तटीय क्षेत्र में कुछ बच्चे फंसे हुए हैं। सूचना का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी/ स्सिपांस आफिसर सोनिका ने तत्कला आईआरएस को सक्रिय करते हुए आईआरएस से जुड़े अधिकारियों को अपना दायित्व का निर्वहन करते हुए राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी जाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारीसोनिका ने आपदा परिचालन केन्द्र में पंहुचकर दोनों घटनाओ के  सम्बन्ध में राहत बचाव कार्यों की माॅनिटिरिंग करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार को जनपद की रेस्क्यू कार्यों की पलपल की स्थिति की जानकारी दी।
जिलाधिकारी/ रिस्पांस आफीसर के निर्देशों के अनुपालन में आईआरएस से जुडे़ सभी अधिकारी अपने-अपने ड्यूटी स्थल में पंहुचे। आईआरएस सिस्टम के अनुसार सभी अधिकारी अपने कार्य में जुट गए, जबकि अधीनस्थ एवं सम्बन्धित विभागीय अधिकारी/कर्मचारी स्टेजिंग एरिया में एकत्रित होकर राहत एवं बचाव कार्यों हेतु प्रभावित क्षेत्र के लिए अपने-2 संसाधनों के साथ रवाना हुए। जहां पर रेस्क्यू टीमों द्वारा प्रभावित क्षेत्र में फसें लोगों का बाहर निकाला। इस दौरान 10 लोग घायल हुए जिनमें से  01 घायल को जिला अस्पताल देहरादून तथा 04 घायलों को सीएचसी केन्द्र रायपुर तथा 04 सामान्य घायलो को ओआईसिस स्कूल में बने स्वास्थ्य कैम्प में उपचार कर छुट्टी दी गई, जबकि 01 व्यक्ति की मृत्यु हो गई, जिसका शव बरामद करते हुए पोस्टमार्टम के उपरान्त परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं बाढ से करीब  16 घरों को क्षति हुई जिनमें 01 आवासीय भवन पूर्णरूप से क्षतिग्रस्त, 02 भवन तीक्ष्ण रूप से क्षतिग्रस्त 04 भवन आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त तथा 09 भवनों में मलबा घुसने से क्षति हुई है। घटना के दौरान 01 पशु की मृत्यु हो गई 1 पशु गंभीर घायल तथा 01 पशु साधरण घायल हुआ तथा 07 पशुओं को रेस्क्यू किया। इस दौरान जल स्तर बढने की संभावना के दृष्टिगत एहतियात के तौर पर  सौंग नदी किनारे बसे 10 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पंहुचाया गया।
डीआईजीए/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर द्वारा प्रभावित क्षेत्र में पंहुचकर आपदा बचाव कार्यों का सम्पादन/माॅनिटिर किया तथा  अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामजीशरण शर्मा ने प्रभावित क्षेत्र में पंहुचकर राहत बचाव कार्यों को सम्पादित किया। वहीं आपदा के दृष्टिगत महाराणा प्रताप स्पोर्टस कालेज में बनाये गए स्टेजिंग एरिया में उप जिलाधिकारी सदर, नगर मजिस्टेªट एवं अन्य 16 विभागों अधिकारी कर्मचारी सहित एनडीआरफ, एसडीआरफ, पुलिस द्वारा उपकरणों के साथ पंहुचकर प्रभावित क्षेत्र में राहत बचाव कार्य सम्पादित किया गया।
इसी दौरान तहसील कार्यालय ऋषिकेश से आपदा परिचालन केन्द्र में प्रातः 10:20 बजे सूचना प्राप्त हुई कि ऋषिकेश बस स्टैण्ड पर भगदड़ मच गई, तथा कई लोग घायल हो गए। जिला आपदा परिचालन केन्द्र से थाना, चैकी प्रभारी को मयफोर्स मौके पर पंहुचने की सूचना दी गई।  ऋषिकेश बस स्टैण्ड में भगदड़ के समय बस स्टैण्ड पर लगभग 7-8 हजार के बीच लोग उपस्थित थे। भगदड़ की सूचना पर स्थानीय थाना एवं चैकी की फोर्स सहित राजस्व विभाग, पुलिस एवं सम्बन्धित विभागों के अधिकारी मौके पर पंहुचकर स्थिति पर काबू पाया, भगदड़ में 05 व्यक्ति घायल हुए जिनमें 03 सामान्य घायलों को प्राथमिक उपचार देकर घर भेज दिया गया तथा 02 गंभीर घायलों को उपचार हेतु एम्स चिकित्सालय में भर्ती किया गया।
आपदा मॉक  अभ्यास के उपरान्त डी-ब्रीफिंग की गई जिसमें डीआईजी/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर ने राज्य आपदा परिचालन केन्द्र को राहत बचाव कार्यों की जानकारी दी गई।  मॉक  अभ्यास के दौरान पाई गई कमियों आदि बिन्दुओं पर विस्तृत चर्चा हुई तथा भविष्य के लिए तैयारियां और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ बनाने के निर्देश दिए गए।
आपदा कन्ट्रोलरूम में जिलाधिकारीसोनिका, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामजीशरण शर्मा, उप जिलाधिकारी मुख्यालय  शालिनी नेगी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ० संजय जैन, जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल, मुख्य कोषाधिकारी रोमिल चैधरी, सहायक निदेशक सूचना बीसी नेगी, ई-डिस्ट्रक्ट मैनेजर सुरेश सिंह सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं जिला सूचना अधिकारी बी.सी नेगी द्वारा आपदा से सम्बन्धित पलपल की जानकारी मीडिया को दी गई।
स्टेजिंग एरिया एवं प्रभावित क्षेत्र में डीआईजी/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर, उप जिलाधिकारी सदर नरेश चन्द्र दुर्गापाल, नगर मजिस्टेªट कुश्म चैहान, एसडीआरफ, एनडीआरफ, पुलिस सहित, लोनिवि, सिंचाई, विभाग सहित 16 अन्य विभागों के अधिकारी कार्मिक रेस्क्यू कार्यों में उपस्थित रहे।
ऋषिकेश में उप जिलाधिकारी/इंस्सिडेंट कमाण्डर  सौरभ अस्वाल ने स्थानीय पुलिस अधिकारी,एनडीआरएफ, एसडीआरएफ एवं राजस्व विभाग के अधिकारी कार्मिक उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम धामी ने किया चारधाम यात्रा-2023 के सफल संचालन हेतु आयोजित टेबल टॉप एवं मॉक अभ्यास कार्यक्रम में प्रतिभाग
Next: मानहानि केस में राहुल गांधी को झटका, कोर्ट ने खारिज की याचिका; अब हाईकोर्ट में करेंगे अपील

Related Post

1001512536_11zon
  • देहरादून

फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.