Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • नदी में बहते पर्यटक की तीन छात्रों ने बचाई जान
  • रुद्रप्रयाग

नदी में बहते पर्यटक की तीन छात्रों ने बचाई जान

RNS INDIA NEWS 25/12/2021
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। मुख्यालय स्थित अलकनंदा एवं मंदाकिनी नदी के संगम स्थल पर दिल्ली की एक पर्यटक का पैर फिसल गया और वह नदी की तेज धारा में बहने लगी। इस बीच संस्कृत महाविद्यालय में पढ़ने वाले तीन छात्रों ने अपनी जान की परवाह न करते हुए नदी में छलांग लगाते हुए पर्यटक को सकुशल नदी से बचा लिया। युवकों की इस बहादुरी पर व्यापार संघ रुद्रप्रयाग ने तीनों युवकों का सम्मान किया है। शनिवार सुबह 10 बजे के आस पास दिल्ली के कुछ पर्यटक संगम स्थल पर घूमने आए थे। इस बीच नारद शिला के निकट एक किशोरी का पैर फिसल गया और वह देखते ही देखते नदी की तेज धारा में बहने लगी। किशोरी अलकनंदा नदी की तेज धारा में कुछ आगे तक बह के भी गयी। इस बीच संस्कृत महाविद्यालय रुद्रप्रयाग में पढ़ने वाले भूपेंद्र बहुगुणा, प्रदीप सेमवाल और शुभम देवली ने अपनी जान की प्रवाह किये बगैर किशोरी की जान बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दी। युवकों की कड़ी मेहनत के बाद किशोरी की जान बच पाई। युवकों की बहादुरी पर व्यापार संघ ने उनका सम्मान किया है। व्यापार संघ अध्यक्ष चंद्रमोहन सेमवाल ने कहा कि तीनों युवकों ने युवती की जान बचाकर बहादुरी का कार्य किया है। किशोरी अगर कुछ दूर तक और बहती तो बचना मुश्किल हो जाता, लेकिन युवकों ने बहादुरी दिखाते हुए उसकी जान बचाई है। उन्होंने कहा कि युवकों को उचित सम्मान मिलना चाहिए। इस मौके पर सभासद सुरेंद्र सिंह रावत, व्यापारी हरि सिंह बिष्ट सहित अन्य मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जिला अस्पताल की शिफ्टिंग को लेकर चल रहा आंदोलन स्थगित
Next: पर्यटन के लिए नैनीताल ने पार्किंग व्यवस्थाएं बढ़ाई

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

मुआवजे में गड़बड़ी पर गुस्साए ग्रामीणों ने रोका रेलवे का काम

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

फूलों की खेती से महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.