Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नाबालिग सहित 3 बाइक सवार लूट के मोबाइल के साथ गिरफ्तार
  • देहरादून

नाबालिग सहित 3 बाइक सवार लूट के मोबाइल के साथ गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 18/11/2021
rns featured image new

विकासनगर। थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी में काम करने वाली युवती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मंगलवार शाम करीब साढे आठ बजे वह ड्यूटी से घर जा रही थी। सिडकुल गेट के पास जब उसने अपने पर्स से मोबाइल फोन बात करने के लिए निकाला। तभी बाइक सवार तीन बदमाशों ने झपटा मारकर उसका मोबाइल फोन लूट कर ले गये। युवती की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने इस मामले में एक नाबालिग सहित तीन बाइक सवारों को लूट के मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया है।
बुधवार को पूजा पुत्री सत्येसिंह मूल निवासी चाका खासपट्टी टिहरी गढवाल हाल निवासी हरिपुर सेलाकुई ने पुलिस को तहरीर दी। जिसमें बताया कि वह इलैक्ट्रॉनिक्स कंपनी सेलाकुई में काम करती है। शाम साढे आठ बजे वह कंपनी से छुट्टी के बाद अपने कमरे पर जा रही थी। तभी उसके मोबाइल पर किसी परिचित का फोन आया। जैसे ही उसने फोन पर्स से बाहर निकालकर फोन सुनने लगी तभी सिडकुल गेट के पास तीन अज्ञात बाइक सवारों ने फोन लूट लिया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम गठित कर तलाश शुरु की। गुरुवार की सुबह को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने तलाशी अभियान चलाकर फामासीटी डीपएसजी चौक के पास लूटे गये मोबाइल फोन व घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल पर सवार नाबालिग सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपी साहिब पुत्र दिलशाद निवासी बडारामपुर थाना सहसपुर व अनीश पुत्र हनीफ निवासी बडारामपुर थाना सहसपुर व एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। एसओ मनमोहन सिंह नेगी ने बताया कि दोनो आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। बताया कि नाबालिग को किशोर अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे बाल सुधार गृह भेज दिया है। पुलिस की टीम में एसआई रतन सिंह बिष्ट, बबीता रावत, आरक्षी दीपक चौहान, ब्रजपाल सिंह शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ट्रैक्टर खाई में गिरने से चालक की मौत
Next: गलत मीटर रीडिंग देकर उपभोक्ताओं का शोषण करने का आरोप

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शिरगूल देवता के दर्शनों के लिए उमड़े श्रद्धालु

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सैलानियों से गुलजार हुआ चकराता, पर्यटन कारोबार में आई रौनक

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.