Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • गलत मीटर रीडिंग देकर उपभोक्ताओं का शोषण करने का आरोप
  • देहरादून

गलत मीटर रीडिंग देकर उपभोक्ताओं का शोषण करने का आरोप

RNS INDIA NEWS 18/11/2021
rns featured image new

विकासनगर। ह्यूमन राइट्स एंड आरटीआई एसोसिएशन ने ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता को एक शिकायती पत्र सौंपा। शिकायती पत्र में नगर क्षेत्र में मीटर रीडरों द्वारा उपभोक्ताओं को गलत मीटर रीडिंग देकर शोषण करने का आरोप लगाया है।
एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद शर्मा ने बताया कि ऊर्जा निगम जिस कंपनी द्वारा उपभोक्ताओं के घरों की मीटर रीडिंग कराई जाती है उसके मीटर रीडर उपभोक्ताओं का शोषण कर रहे हैं। कहा कि मीटर रीडर मीटर की रीडिंग रोककर मनमाने तरीके से मीटर की रीडिंग देकर उपभोक्ताओं को भारी भरकम बिल भेज रहे हैं। जिसका उदाहरण जानकी देवी निवासी पालिका बाजार विकासनगर की रीडिंग गलत व बढ़ा चढ़ाकर भेजी गयी है। कहा कि उक्त महिला कई बार विभाग के चक्कर काट चुकी है। लेकिन बिल सही नहीं किया। कहा यह तो एक उदाहरण है। अन्यथा बड़े पैमाने पर मीटर रीडर उपभोक्ताओं की मीटर रीडिंग में गड़बड़ी कर रीडिंग बढ़ा चढ़ाकर बिल भेज रहे हैं। जिससे उपभोक्ताओं का शोषण ही नहीं उनके मानवाधिकारों का हनन भी किया जा रहा है। कहा कि एसोसिएशन ने इस मामले में कई बार शिकायत की। लेकिन कोई कार्रवाई अब तक नहीं की गयी। कहा कि अब भी इस मामले में सुधार नहीं किया जाता है तो एसोसिएशन ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता कार्यालय पर अनिश्चितकालीन आंदोलन करेगी। वहीं ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता प्रदीप कुमार का कहना है कि उनके पास इस तरह की कोई शिकायत आयी नहीं है। शिकायत आयेगी तो उसका परीक्षण कर आगे की कार्रवाई की जायेगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नाबालिग सहित 3 बाइक सवार लूट के मोबाइल के साथ गिरफ्तार
Next: अखिलेश मिस्टर फ्रेशर और यानु हाके बनी मिस फ्रेशर

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.