Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • नाबालिग लड़की संदिग्ध हालात में लापता
  • रुद्रप्रयाग

नाबालिग लड़की संदिग्ध हालात में लापता

RNS INDIA NEWS 12/07/2022
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग जनपद के ऊखीमठ ब्लॉक के एक गांव से एक नाबालिग लड़की बीती शाम को घर से संदिग्ध हालात में लापता हो गई। बताया जा रहा है कि लड़की का फोन ऑन है और उसका पुलिस और परिजनों से संपर्क भी हो रहा है, किंतु वह कहां है इसकी अभी तक कोई जानकारी नहीं है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने ऊखीमठ थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर नाबालिग की खोजबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बीते सोमवार को शाम 4 बजे से ऊखीमठ ब्लॉक के एक गांव से 14 वर्षीय लड़की घर से संदिग्ध हालात में लापता हो गई। बताया गया कि लड़की ने ही 112 पर कॉल कर घटना की जानकारी पुलिस को दी और कहा कि कोई अज्ञात उन्हें ऋषिकेश की ओर ले जा रहा है। हालांकि पुलिस ने कहा कि लड़की की लोकेशन ऊखीमठ क्षेत्र में ही आ रही है। मंगलवार को परिजनों द्वारा ऊखीमठ थाने में बेटी के घर से लापता होने को लेकर तहरीर दी गई। ऊखीमठ थाना प्रभारी राजीव चौहान ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर ऊखीमठ थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। साथ ही पुलिस खोजबीन में जुटी है। इधर, पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने बताया कि लड़की का पुलिस और परिजनों से संपर्क हुआ है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। अज्ञात के खिलाफ मुकदमा लिखते हुए फोन ट्रेस किया जा रहा है। बताया कि लड़की की लोकेशन ऊखीमठ क्षेत्र में ही आ रही है। पुलिस मामले में त्वरित कार्रवाई कर रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बांध के ऊपर से आवाजाही न होने से लोग परेशान
Next: उत्तराखंड में कोरोना के 102 नए केस

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.