Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • नाबालिग को लाठी डंडों से पीटने का वीडियो वायरल, मुकदमा दर्ज
  • ऊधम सिंह नगर

नाबालिग को लाठी डंडों से पीटने का वीडियो वायरल, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 03/07/2021
01- (46)

रुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्र के गंगापुर मार्ग पर एक नाबालिग युवक को घेरकर कुछ युवकों द्वारा लाठी डंडों से पीटने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने पीड़ित के पिता की तहरीर पर दो युवकों को नामजद करते हुए दो अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। शनिवार की सुबह गंगापुर मार्ग पर पुराना खेड़ा बस्ती निवासी एक नाबालिग युवक की बेरहमी से पिटाई करने का वीडियो जैसे ही वायरल हुआ तो थानाध्यक्ष विनोद फर्त्याल ने खोजबीन कर पीड़ित युवक के पिता से तहरीर ली और फुलसुंगा मार्ग स्थित वसुंधरा कॉलोनी निवासी अभि सिन्हा, कुलदीप कुमार सहित दो अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। बताया जा रहा है कि नामजद आरोपी में से एक युवक की बहन का पीड़ित युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। फरवरी में नाबालिग को भागने के आरोप में पीड़ित युवक जमानत पर रिहा था। उधर, थानाध्यक्ष ने बताया वीडियो 28 जून की घटना की है। तीन जून को वायरल होने के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामला प्रेम प्रसंग का है, लेकिन मौके पर हुई पूछताछ में चोरी के शक में पिटाई करना बताया है। वहीं नामजद एक आरोपी के परिवार सहित राजस्थान भागने की खबर मिल रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखण्ड में कोरोना के 158 नए केस
Next: चार माह में सीएम बदलने पर कांग्रेसियों ने उठाए सवाल

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

लोन सेटलमेंट के नाम पर 12 लाख की ठगी का आरोप, खाताधारकों ने की कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

खटीमा से डी. फार्मा का छात्र लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.