Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • नाबालिग की संदिग्ध मौत के मामले में कांग्रेस का प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच की मांग
  • हरिद्वार

नाबालिग की संदिग्ध मौत के मामले में कांग्रेस का प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच की मांग

RNS INDIA NEWS 11/05/2026
rns featured image new

हरिद्वार। 15 वर्षीय बालिका की संदिग्ध मौत के मामले में सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर के नेतृत्व में कोतवाली के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान कोतवाली की ओर बढ़ रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बीच रास्ते में रोक दिया। बाद में कांग्रेस नेताओं ने सीओ सिटी को ज्ञापन सौंपकर मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग उठाई।

प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि पुलिस पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने में गंभीरता नहीं दिखा रही है। उन्होंने कहा कि परिजनों की ओर से पुलिस पर मारपीट के आरोप लगाए जा रहे हैं, जबकि पुलिस का पक्ष अलग है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मामले में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की।

बाल्मीकि बस्ती के बाहर आयोजित सभा में विधायक रवि बहादुर और ग्रामीण जिलाध्यक्ष बालेश्वर सिंह ने कहा कि प्रदेश में बच्चियों के साथ अपराध की घटनाएं बढ़ रही हैं और पुलिस पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने में विफल साबित हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि मध्य हरिद्वार की बालिका का मामला दबाने का प्रयास किया जा रहा है।

महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष लता जोशी और पूनम भगत ने कहा कि कांग्रेस पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में महिलाएं और बच्चियां सुरक्षित नहीं हैं तथा कानून व्यवस्था कमजोर हो चुकी है।

सोम त्यागी और संजय सैनी ने आरोप लगाया कि पुलिस ने पीड़ित परिवार के साथ उचित व्यवहार नहीं किया। उनका कहना था कि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जाती तो बालिका को बचाया जा सकता था।

प्रदर्शन में एडवोकेट फुरकान अली, सोहेल कुरैशी, कैलाश प्रधान, मनोज सैनी, सागर बेनीवाल, गौरव चौहान, अमरदीप सिद्धार्थ, अक्षय, गालिब, डॉ. मेहरबान अली, मनोज जाटव, नदीम, महरूफ सलमानी, विशाल प्रधान, यश शर्मा, कार्तिक शर्मा, धर्मपाल सैनी, ऋषभ वशिष्ठ, जावेद, राजू चितकारा और दीपिका गुप्ता समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश और हिमपात के आसार
Next: मुख्यमंत्री धामी ने भी की अपील-राष्ट्र हित में ऊर्जा संसाधनों की बचत करें

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में हो रही थी इमरान हाशमी की फिल्म की शूटिंग की तैयारी, बोर्ड देख भड़के लोगों ने किया हंगामा

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.