Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश और हिमपात के आसार
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश और हिमपात के आसार

RNS INDIA NEWS 11/05/2026
weather image

देहरादून। उत्तराखंड में सोमवार को मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली। राजधानी देहरादून समेत कई क्षेत्रों में तेज बारिश दर्ज की गई। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने राज्य में ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए पर्वतीय जिलों में बारिश, तेज हवाओं और हिमपात की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के अनुसार राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक के साथ तूफान और ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात हो सकता है। विशेष रूप से 4500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है। साथ ही कुछ स्थानों पर बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी भी जारी की गई है।

विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन इसके बाद आगामी दो से तीन दिनों में तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है।

मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार, 12 मई को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ समेत पर्वतीय जिलों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। 4200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात की संभावना भी जताई गई है।

वहीं बुधवार, 13 मई को भी पर्वतीय जनपदों में मौसम खराब बना रह सकता है। कई स्थानों पर बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने तथा ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी हिमपात होने के आसार हैं। मैदानी इलाकों में भी कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ठंड बढ़ने और फिसलन की स्थिति बनने को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नशे में धुत बाइक सवार ने महिला को मारी टक्कर, कार से भी भिड़ा
Next: नाबालिग की संदिग्ध मौत के मामले में कांग्रेस का प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच की मांग

Related Post

Rashifal
  • उत्तराखंड

राशिफल 08 जून

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 15.12.03_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

खेत बचाओ अभियान को जनआंदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया संरक्षण का संकल्प

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
  • सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश
  • महिलाओं को साइबर सुरक्षा, महिला अधिकार और यातायात नियमों की दी जानकारी
  • मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.